Madhya Pradesh: कोरोना के नए वैरिएंट का असर, अब मध्य प्रदेश में 50% क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल

Edited By Updated: 29 Nov, 2021 11:34 AM

corona virus vaccine variant shivraj singh chauhan

मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री सिंह परमार ने बताया कि प्रदेश के समस्त विद्यालयों की कक्षा पहली से 12वीं तक की कक्षाएँ 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित होंगी। कक्षाओं के संचालन के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान...

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री सिंह परमार ने बताया कि प्रदेश के समस्त विद्यालयों की कक्षा पहली से 12वीं तक की कक्षाएँ 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित होंगी। कक्षाओं के संचालन के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा।



विद्यालयों में कक्षावार नियत दिवसों के अतिरिक्त अन्य दिवसों में डिजिटल माध्यम से ऑन-लाईन कक्षाएँ संचालित की जा सकेंगी। श्री परमार ने बताया कि सभी विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएँ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार संचालित की जाएगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!