EWS दाखिले की दूसरी सूची जारी

Edited By Updated: 01 Jun, 2018 09:41 AM

second list of ews admission released

नर्सरी दाखिले की दौड़ में शामिल निम्न आय व वंचित वर्ग (ईडब्ल्यूएस/डीजी) की दूसरी सूची का इंतजार वीरवार को पूरा हुआ। जब शिक्षा निदेशालय ने छात्रों के दाखिले संबंधित

नई दिल्ली: नर्सरी दाखिले की दौड़ में शामिल निम्न आय व वंचित वर्ग (ईडब्ल्यूएस/डीजी) की दूसरी सूची का इंतजार वीरवार को पूरा हुआ। जब शिक्षा निदेशालय ने छात्रों के दाखिले संबंधित दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची के जारी होने के बाद सिर्फ  349 अभिभावकों को फायदा मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों के अभिभावकों को विभाग द्वारा उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर दाखिले से संबंधी जानकारी भेजी जाएगी। दाखिला से जुड़े लोगों का आरोप है कि शिक्षा निदेशालय ने दूसरी सूची काफी जल्दबाजी में निकाली है।

 

एडमिशन नर्सरी डॉटकॉम के संचालक सुमित वोहरा ने बताया कि पहली सूची 15 अप्रैल को निकाली गई थी। इसके बाद 31 मई दाखिले की अंतिम तिथि थी। इसके बाद नियमत स्कूलों को अपनी खाली सीटों की जानकारी शिक्षा विभाग को देनी थी, लेकिन विभाग को ऐसी क्या जल्दबाजी थी कि उन्होंने बिना पहली सूची की रिक्त सीटों की जानकारी लिए दूसरी सूची जारी कर दी।

 

ईडब्ल्यूएस/डीजी कैटेगरी में दाखिले की पहली सूची जारी होने के बाद कई खामियां सामने आईं थीं। उदाहरण स्वरूप एक ही अभ्यर्थी के नाम पर कई सीटें अलॉट हो गईं थीं। यही नहीं एक स्कूल में एक ही अभ्यर्थी का लिस्ट में तकरीबन 4 बार नाम था। अगर विभाग दूसरी सूची निकालने से पहले स्कूलों से खाली सीटों की जानकारी लेता तो हजारों बच्चों को दाखिला मिल सकता था। 
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!