शादी के 4 साल बाद घर में गूंजेगी किलकारी, पेरेंट्स बनने वाले हैं Aditya Seal और Anushka Ranjan...सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी

Edited By Updated: 31 May, 2026 05:43 PM

aditya seal and anushka ranjan

Aditya Seal and Anushka Ranjan : बॉलीवुड के जाने-माने कपल आदित्य सील और अनुष्का रंजन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ बहुत बड़ी खुशखबरी शेयर की है। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी तस्वीरें डालकर बताया कि वो जल्द ही माता-पिता बनने वाले...

Aditya Seal and Anushka Ranjan : बॉलीवुड के जाने-माने कपल आदित्य सील और अनुष्का रंजन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ बहुत बड़ी खुशखबरी शेयर की है। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी तस्वीरें डालकर बताया कि वो जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। अनुष्का ने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए इतनी बड़ी खुशखबरी का एलान किया है। इसी के साथ आदित्य ने भी इस मौके पर बहुत ही खास टी-शर्ट पहनी हुई थी, जिसके ऊपर बाप लिखा हुआ है। 

 Aditya Seal and Anushka Ranjan

खास अंदाज में शेयर की खुशखबरी 
इन तस्वीरों में आप देख सकते हो दोनों कितने खुश दिखाई दे रहे हैं। इस पल में सबसे ज्यादा खास बात थी आदित्य की टी-शर्ट जिसके ऊपर बाप लिखा हुआ था। इस अंदाज में वो अपने फैंस को बताना चाह रहे थे कि वो जल्दी ही पापा बनने वाले हैं। 

 Aditya Seal and Anushka Ranjan

इसी के साथ इस फोटो के साथ आदित्य ने बहुत ही इमोशनल कैप्शन भी लिखा है- मैंने सौ साल इंतज़ार किया है, मगर तुम्हारे लिए मैं दस लाख साल और इंतज़ार करूँगा। किसी भी चीज़ ने मुझे इसके लिए तैयार नहीं किया था, कि तुम्हारा होने का सौभाग्य मुझ पर क्या असर करेगा।

 Aditya Seal and Anushka Ranjan

2021 में हुई थी दोनों की शादी 
आदित्य और अनुष्का ने 21 नवंबर 2021 को शादी की थी। शादी के करीब साढ़े चार साल बाद अब दोनों अपनी जिंदगी के एक नए और बेहद खास पड़ाव में कदम रखने जा रहे हैं, जहां उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है।

 Aditya Seal and Anushka Ranjan

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!