Edited By Mansi,Updated: 13 Feb, 2026 06:13 PM

लंदन में हुए ‘प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स : इंटरनेशनल ओरिजिनल्स’ में, जहां ‘डोंट बी शाय’ ही एकमात्र भारतीय फिल्म थी, वहीं आलिया भट्ट ने इसकी क्रिएटिव सोच के बारे में बात की और बताया कि कैसे उनके शुरुआती सालों की कहानियां आज भी उनकी क्रिएटिव सोच को...
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। लंदन में हुए ‘प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स : इंटरनेशनल ओरिजिनल्स’ में, जहां ‘डोंट बी शाय’ ही एकमात्र भारतीय फिल्म थी, वहीं आलिया भट्ट ने इसकी क्रिएटिव सोच के बारे में बात की और बताया कि कैसे उनके शुरुआती सालों की कहानियां आज भी उनकी क्रिएटिव सोच को प्रभावित करती हैं।
उन्होंने बताया कि कैnसे उन्होंने अपने बचपन में आइकॉनिक फिल्में और गाने देखे, खासकर ‘कुछ कुछ होता है’ जैसा कल्चरल फ़ेनॉमेनन, जो पूरी पीढ़ी के लिए यादगार बन गया। उन्होंने कहा कि यही भावनात्मक सच्चाई और यादगार किरदारों की विरासत उन्हें प्रोड्यूसर के तौर पर काम करने का नजरिया देती है। आलिया ने ये भी कहा कि इसी समझ के कारण ‘डोंट बी शाय’ को इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस के तहत प्राइम वीडियो पर रिलीज़ करना बिल्कुल सही लगा।
किरदारों की जर्नी और इमोशनल कनेक्ट के बारे में बात करते हुए, आलिया भट्ट ने कहा मुझे फिल्मों और फिल्म बनाने में सबसे ज्यादा ये चीज़ पसंद है कि इसमें अलग-अलग किरदार होते हैं जिनसे आप जुड़ सकते हैं और जो अलग-अलग तरीके से आपको मूव करते हैं। और मुझे ‘डोंट बी शाय’ में यह बहुत पसंद आया कि हर किरदार का अपना खास आर्क है, जो आपस में जुड़ता है और एक नेचुरल, हल्की-फुल्की, मस्ती भरी फिल्मी तरीके से सामने आता है। मैं यह शब्द ‘फिल्मी’ बिना किसी हिचकिचाहट के इस्तेमाल कर रही हूं, क्योंकि मुझे वो एहसास बहुत अच्छा लगता है। ये सब अपने-अपने नए अंदाज़ में फिल्मी है, लेकिन जब ये सब फीलिंग्स ‘x’ के लिए, ‘y’ के लिए, ‘z’ के लिए मिलती हैं और आखिर में आप देखते हैं कि सभी अपने सफर पर पहुंचे, तो फिल्म के अंत में मुझे हमेशा ये जानने की इच्छा होती है कि उनकी जिंदगी उसके बाद कैसी चली।
अपने खुद के देखने के अनुभव से बात करते हुए, आलिया भट्ट ने कहा मैं हमेशा सोचती हूं राहुल और अंजली के साथ क्या हुआ, वे आखिर कहां पहुंचे और आज कैसे हैं? जब आप किसी किरदार के इतना करीब हो जाते हैं कि वे आपके अपने लोगों जैसे लगते हैं, तो इससे बेहतर एहसास और कुछ नहीं हो सकता। यही हमारा मकसद भी ‘डोंट बी शाय’ के साथ है आपको ऐसे किरदार देना जिनसे आप जुड़ सकें और जिनके बारे में आप जानने के लिए उत्सुक हों।
युवा दर्शकों पर फिल्मों के लंबे समय तक पड़ने वाले असर के बारे में बात करते हुए, आलिया भट्ट ने कहा ऐसी एक फिल्म होती है जिसके साथ आप बड़े होते हैं और जो आपका रेफरेंस पॉइंट बन जाती है, उसके गाने जिन पर आप आज भी डांस करते हैं, कपड़े जो आपको याद रहते हैं। मुझे याद है जब मैंने ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी फिल्म देखी थी, तो मैंने अपने बाल छोटे करवा लिए। मैं काजोल जैसी बनना चाहती थी। मेरे ऊपर इसका इतना असर हुआ। तो हमें युवा दर्शकों को भी ऐसी ही फिल्म देना जरूरी है।”
आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट के बैनर इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस और ग्रिश्मा शाह व विकेश भुतानी के को-प्रोडक्शन में बनी ‘डोंट बी शाय’ को स्रीती मुखर्जी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। यह आने वाली ओरिजिनल फिल्म प्राइम वीडियो पर भारत में और दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और टेरिटरीज में एक्सक्लूसिव रूप से प्रीमियर होने वाली है।