Edited By Prachi Sharma,Updated: 14 Apr, 2026 02:30 PM

Mumbai : बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल्स में गिने जाने वाले Alia Bhatt और Ranbir Kapoor ने 14 अप्रैल 2022 को शादी रचाई थी। आज ये स्टार कपल अपनी 4th वेडिंग एनिवर्सरी मना रहा है, जिसे उन्होंने स्विट्जरलैंड की खूबसूरत बर्फीली वादियों में खास अंदाज़ में...
Mumbai : बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल्स में गिने जाने वाले Alia Bhatt और Ranbir Kapoor ने 14 अप्रैल 2022 को शादी रचाई थी। आज ये स्टार कपल अपनी 4th वेडिंग एनिवर्सरी मना रहा है, जिसे उन्होंने स्विट्जरलैंड की खूबसूरत बर्फीली वादियों में खास अंदाज़ में सेलिब्रेट किया। इस खास मौके की झलकियां आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर की हैं।
शेयर की गई तस्वीरों में Alia और Ranbir बेहद खुश नजर आ रहे हैं। एक फोटो में दोनों साथ में स्माइल करते हुए पोज दे रहे हैं। इस दौरान आलिया ब्लैक स्वेटर में काफी क्यूट लग रही हैं, वहीं रणबीर ग्रे स्वेटर और कैप में स्टाइलिश दिख रहे हैं।

एनिवर्सरी ट्रिप के दौरान कपल ने एडवेंचर का भी भरपूर मजा लिया। बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच दोनों ने स्कीइंग की और उसके बाद कैमरे के सामने पोज देते हुए अपनी खुशी जाहिर की।

इसके अलावा, कपल ने ठंड के मौसम में गर्मागर्म कॉफी का आनंद भी लिया। एक तस्वीर में दोनों हाथ में कॉफी मग लिए नजर आ रहे हैं, जो उनके रोमांटिक वेकेशन को और खास बना रहा है।
आलिया ने अपने पोस्ट में स्विट्जरलैंड की हसीन वादियों की झलक भी दिखाई है, जहां चारों तरफ बर्फ से ढके पहाड़ इस ट्रिप को और भी यादगार बना रहे हैं।

स्कीइंग के बाद कपल ने कैंडल लाइट डिनर का लुत्फ उठाया। एक तस्वीर में आलिया टेबल पर सजी मोमबत्तियों और फूलों के साथ नजर आ रही हैं, जिससे उनका डिनर डेट काफी रोमांटिक लग रहा है।

आलिया ने एक प्यारी सी झलक भी शेयर की, जिसमें रणबीर अपनी बेटी Raha Kapoor के साथ समय बिताते दिखाई दे रहे हैं। इस खास पोस्ट के साथ आलिया ने रणबीर के लिए एक भावुक मैसेज भी लिखा, जिसमें उन्होंने साथ बिताए हर छोटे-बड़े पल को खूबसूरत बताया और अपने रिश्ते के लिए प्यार जताया।