शादी के बंधन में बंधे Arjun Rampal, 7 साल Date करने के बाद गर्लफ्रेंड Gabriella संग Goa में कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन

Edited By Updated: 21 Aug, 2026 07:07 PM

arjun rampal gabriella wedding

Arjun Rampal : बॉलीवुड में अब एक और कपल की एंट्री हो चुकी है। हाल ही में अर्जुन रामपाल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग शादी रचा ली है। खबरों के मुताबिक उन्होंने दोस्तों और खास लोगों के बीच उत्तरी गोवा जिले के मापुसा में सब-रजिस्ट्रार...

Arjun Rampal : बॉलीवुड में अब एक और कपल की एंट्री हो चुकी है। हाल ही में अर्जुन रामपाल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग शादी रचा ली है। खबरों के मुताबिक उन्होंने दोस्तों और खास लोगों के बीच उत्तरी गोवा जिले के मापुसा में सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी रजिस्टर कराई है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, सब-रजिस्ट्रार सूरज वर्नेकर ने गोवा के यूनिफॉर्म सिविल कोड के तहत उनकी शादी का रेजिस्ट्रेशन पूरा किया। 

Arjun Rampal Gabriella Wedding

शुक्रवार शाम करीब 4 बजे Goa में कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन
आपको बता  दें कि अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स शुक्रवार शाम करीब 4 बजे कैजुअल लुक में रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे। गैब्रिएला दक्षिण अफ्रीका की नागरिक हैं और अर्जुन के साथ लंबे समय से पणजी के पास सुकोरो में रह रही हैं। 

सब-रजिस्ट्रार अधिकारी के मुताबिक, शादी का प्रमाणपत्र जरुरी प्रक्रिया पूरी होने के करीब 15 दिन बाद दोनों को सौंप दिया जाएगा। 

पिछले 7 साल से कर रहे हैं अर्जुन-गैब्रिएला डेट 
अर्जुन रामपाल साल 2019 से गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों के दो बेटे आरिक और आरिव हैं और काफी समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। अब इस रिश्ते को उन्होंने कानूनी तौर पर शादी का रूप दे दिया है और अपनी शादी रजिस्टर करा ली है। 

गौरमतलब है कि अर्जुन रामपाल की पहली शादी मेहर जेसिया से हुई थी, जिनसे उनकी दो बेटियां हैं। दोनों ने 2018 में अलग होने का एलान किया था और इसके एक साल बाद 2019 में फैमिली कोर्ट के जरिए उनका तलाक हो गया था। 

Arjun Rampal Gabriella Wedding

अर्जुन रामपाल का वर्क फ्रंट
अर्जुन के काम की बात की जाए तो आखिरी बार उन्हें ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर 2 में देखा गया था। इसके अलावा वह 'सतलुज' का भी हिस्सा थे। 
 


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!