अश्विनी अय्यर तिवारी की ‘सिस्टम’ बनी प्राइम वीडियो पर हफ्ते की नंबर 1 नॉन-इंग्लिश फिल्म

Edited By Updated: 28 May, 2026 03:49 PM

ashwiny iyer tiwari becomes prime top non english film globally

​​​​​​​प्राइम वीडियो की लेटेस्ट ओरिजिनल फिल्म ‘सिस्टम’ इस हफ्ते दुनियाभर में प्लेटफॉर्म की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नॉन-इंग्लिश ओरिजिनल फिल्म बन गई है। 22 मई को रिलीज हुई इस कोर्टरूम थ्रिलर ने बेहद कम समय में शानदार सफलता हासिल करते हुए 26 देशों...

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। प्राइम वीडियो की लेटेस्ट ओरिजिनल फिल्म ‘सिस्टम’ इस हफ्ते दुनियाभर में प्लेटफॉर्म की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नॉन-इंग्लिश ओरिजिनल फिल्म बन गई है। 22 मई को रिलीज हुई इस कोर्टरूम थ्रिलर ने बेहद कम समय में शानदार सफलता हासिल करते हुए 26 देशों में ‘टॉप 10’ टाइटल्स की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है।

दमदार कहानी ने दर्शकों का जीता दिल
विशेषाधिकार और रसूख की दुनिया की पृष्ठभूमि पर बनी ‘सिस्टम’ एक प्रभावशाली कोर्टरूम थ्रिलर है, जो यह दिखाती है कि न्याय सिर्फ अदालत के फैसलों में नहीं, बल्कि सच का सामना करने में भी छिपा होता है। भारत समेत दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम हो रही इस फिल्म को इसकी शानदार कहानी, दमदार किरदारों और इमोशनल स्क्रीनप्ले के लिए खूब सराहा जा रहा है।

स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस बनी फिल्म की ताकत
फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इनके साथ प्रीति अग्रवाल, आदिनाथ कोठारे, आश्रिया मिश्रा, गौरव पांडे और सयानदीप गुप्ता जैसे कलाकारों ने भी शानदार अभिनय किया है। फिल्म में कलाकारों की दमदार एक्टिंग और जमीन से जुड़ी कहानी की हर तरफ तारीफ हो रही है। कई बड़े फिल्म क्रिटिक्स और इंडस्ट्री के दिग्गजों ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म की सराहना की है।

निखिल मधोक ने कही बड़ी बात
प्राइम वीडियो इंडिया के ओरिजिनल्स डायरेक्टर और हेड निखिल मधोक ने फिल्म की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ‘सिस्टम’ की कामयाबी यह साबित करती है कि दर्शक गहरी और भावनात्मक महिला किरदारों वाली मजबूत कहानियों से जुड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन और पूरी टीम की मेहनत ने फिल्म को एक ऐसा रूप दिया, जो व्यक्तिगत होने के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी दर्शकों को प्रभावित कर रहा है।

अश्विनी अय्यर तिवारी ने जताई कृतज्ञता
फिल्म की निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी ने कहा, “एक फिल्ममेकर के तौर पर, मैंने जो भी कहानी कही है, वह हमेशा साहस का काम रही है। ये कहानियां मुझे रचनात्मक रूप से प्रेरित करती हैं और पूरी ईमानदारी के साथ काम करने की चुनौती देती हैं। सोनाक्षी सिन्हा, ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर जैसे कलाकारों के साथ काम करना बेहद खास अनुभव रहा। मुझे खुशी है कि ‘सिस्टम’ को भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में इतना प्यार मिल रहा है।”

हरमन बवेजा ने दर्शकों को कहा शुक्रिया
निर्माता और लेखक हरमन बवेजा ने भी फिल्म को मिल रहे प्यार पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि एक लेखक और निर्माता के तौर पर इससे बड़ी खुशी नहीं हो सकती कि जिस कहानी पर उन्होंने भरोसा किया, वह दुनियाभर के दर्शकों के दिलों तक पहुंच रही है। उन्होंने पूरी टीम और दर्शकों का दिल से धन्यवाद किया।

दमदार टीम ने तैयार की है फिल्म
‘बवेजा स्टूडियोज’ के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। फिल्म को पम्मी बवेजा, हरमन बवेजा और स्मिता बालिगा ने प्रोड्यूस किया है। इसकी पटकथा हरमन बवेजा, अरुण सुकुमार, अश्विनी अय्यर तिवारी, तस्नीम लोखंडवाला और अक्षत घिल्डियाल ने मिलकर लिखी है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!