Edited By Mansi,Updated: 09 Jun, 2026 05:50 PM

कॉकटेल 2 का क्रेज़ पहले से ही पीक पर है ट्रेलर हर प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहा है, गाने स्पॉटिफाई और यूट्यूब पर छाए हुए हैं, और मशूका तो बिल्कुल चार्टबस्टर बन चुका है, ऑडियंस का फुल ऑब्सेशन! हवा में एक्साइटमेंट फील हो रहा है।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कॉकटेल 2 अब सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक एक्सपीरियंस बनने जा रही है! ट्रेडिशनल प्रमोशन को साइड रखते हुए, मेकर्स ने सोचा है कुछ बड़ा, कुछ अलग। पहली बार, फिल्म की दुनिया बढ़कर एक फुल-स्केल म्यूज़िक फेस्टिवल और फैन गाला बनाने वाली है, जो मुंबई, नई दिल्ली और पुणे में होगा हर शहर में फैंस और म्यूज़िक लवर्स को एक ही छत के नीचे लाने वाला महा-जश्न!
कॉकटेल 2 का क्रेज़ पहले से ही पीक पर है ट्रेलर हर प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहा है, गाने स्पॉटिफाई और यूट्यूब पर छाए हुए हैं, और मशूका तो बिल्कुल चार्टबस्टर बन चुका है, ऑडियंस का फुल ऑब्सेशन! हवा में एक्साइटमेंट फील हो रहा है, और कॉकटेल 2 इस साल के सबसे ज़्यादा चर्चा में रहने वाले सिनेमैटिक इवेंट्स में से एक बन चुकी है।
इस एक्साइटमेंट को और नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए, मैडॉक फिल्म्स और लव फिल्म्स लेकर आए हैं कॉकटेल 2 म्यूजिक फेस्टिवल एक रिकॉर्ड तोड़ने वाला आइडिया! यह होगा एक लाइव सिनेमैटिक यूनिवर्स एक्सपीरियंस, जहाँ फिल्म के सारे हिट गाने ओरिजिनल सिंगर्स के साथ स्टेज पर लाइव परफॉर्म करेंगे, एक हाई-एनर्जी कॉन्सर्ट के स्टाइल में। और सिर्फ इतना ही नहीं, फिल्म की स्टार कास्ट भी इस जश्न का हिस्सा बनेगी – फैंस के साथ इंटरेक्शन, BTS मोमेंट्स शेयर करना, और परफॉर्मेंस का पार्ट बनना… मतलब पूरा पैसा वसूल वाइब!
मैडॉक फिल्म्स और लव फिल्म्स के सिग्नेचर बड़े स्केल वाले एंटरटेनमेंट स्टाइल में कॉन्सेप्ट किया गया यह कॉकटेल 2 म्यूजिक फेस्टिवल एक कल्चरल मोमेंट जैसा फील देने वाला है – इमर्सिव, इलेक्ट्रिक और यादगार! होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी कॉकटेल 2, दिनेश विजन, लव रंजन और अंकुर गर्ग के प्रोडक्शन में तैयार हुई है। कहानी तरुण जैन और लव रंजन ने लिखी है। यह फिल्म 19 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।