10 साल बाद भी ‘तमाशा’ में दीपिका पादुकोण का किरदार तारा बना हुआ है स्टाइल आइकन!

Edited By Updated: 27 Nov, 2025 04:31 PM

deepika padukone character tara in tamasha become style icon

दीपिका पादुकोण ने जब तमाशा में तारा बनकर नौ साल पहले हमें अपने परफेक्ट लुक्स से चौंकाया था, तब हमने सोचा भी नहीं था कि वही स्टाइल आज भी हमारा पसंदीदा चिक मूडबोर्ड बना रहेगा।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दीपिका पादुकोण ने जब तमाशा में तारा बनकर नौ साल पहले हमें अपने परफेक्ट लुक्स से चौंकाया था, तब हमने सोचा भी नहीं था कि वही स्टाइल आज भी हमारा पसंदीदा चिक मूडबोर्ड बना रहेगा। फिल्म तमाशा (2015) में उनका तारा वाला बोहो-चिक स्टाइल और गर्ल नेस्ट डोर जैसा चार्म, दोनों उन्होंने बड़ी आसानी और आत्मविश्वास के साथ निभाया था। सच कहें तो, उस समय ही यह समझ आ गया था कि स्क्रीन पर हमारे दिलों पर राज कौन कर रहा है!

कोर्सिका में, तारा का लुक बेहद सादा लेकिन स्टाइलिश था। वो छोटे बेसिक ड्रेसेज़, शर्ट श्रग्स, कॉर्ड नेकपीस और चेन, साथ ही पायल पहनती दिखी, बिल्कुल वैसा स्टेटमेंट लुक, जैसा ट्रैवल करते समय बोहो स्टाइल पसंद करने वाली लड़कियाँ अपनाती हैं। हर फ्रेम में तारा ने बिना किसी भारी कपड़ों या एक्सेसरीज़ के, बहुत ही मिनिमल कपड़ों के साथ अपना लुक शानदार बना दिया। दीपिका का किरदार फिल्म के कुछ हिस्सों में फॉर्मल और कॉर्पोरेट लुक में भी दिखा, और बाकी जगहों पर उसने सिम्पल टॉप्स, शर्ट्स और पायजामा पहनकर अपनी सहज और खूबसूरत स्टाइल को बनाए रखा।

मटर्गश्ती गाने में ब्ल्यू ड्रेस
यह लुक हमारी लिस्ट में सबसे ऊपर है और दीपिका पादुकोण का हमारा पर्सनल फेवरेट भी है। गाने ‘मतर्गश्ती’ में उन्होंने ब्लू स्पेगेटी ड्रेस पहनी, जिसके साथ एक सफेद शीयर शर्ट को श्रग की तरह डाला था जिस पर मज़ेदार डिज़ाइन बने थे। उन्होंने इसे एक ब्राउन बेल्ट, नाज़ुक गोल्ड नेकपीस और एक घड़ी के साथ स्टाइल किया। खुले बालों के साथ कॉर्सिका की धूप में उनका ये पूरा लुक सच में दिल जीत लेने वाला था!

सफेद लगता है शानदार
इस लुक के साथ, हमें ब्रैलेट्स की दुनिया से पहली बार पहचान हुई, जो जल्दी ही बहुत बड़ा ट्रेंड बन गया और आज तक बना हुआ है। यह हर लड़की की पसंद बन गया था। सफ़ेद बोहो-चिक स्टाइल में दीपिका का यह लुक भी एकदम जबरदस्त था। दीपिका ने लो-बैक गंजी पहनी थी, जिसे उन्होंने सफ़ेद शॉर्ट्स के साथ मैच किया था, और एक फ्रिल वाला बैग लिया था, जो उसके एक्सेसरीज़ के साथ बिल्कुल फिट बैठता था। ये भूलना नहीं चाहिए कि स्नीकर्स इस स्टाइलिंग का सबसे आइकॉनिक हिस्सा था।

शर्ट के साथ बैंडाना, विंटेज स्टाइल
एकदम फिट बैठने वाली प्रिंटेड स्किनी जीन्स के साथ थोड़ा ढीला सफेद शर्ट, जिसे आगे की ओर बांधा गया है, ये लुक अपने-आप में कमाल है। ऊपर से बालों की स्टाइल, चश्मा और मल्टी-कलर बंदाना… बस, यही वो आइकॉनिक वाइब है जो दीपिका पादुकोण के तारा वाले लुक की याद दिलाती है। इतना क्लासी और इतना स्टाइलिश देखते ही दिल कह उठता है, यही है वो तारा वाला लुक।

ब्लैक ड्रेस है मस्ट
एक काले रंग की ड्रेस, जिसके किनारों पर लेस लगी हो, उस पर एक टेक्सचर वाला निटेड जैकेट, और साथ में दीपिका के पीछे की तरफ पिन किए हुए बाल और चमकता हुआ चेहरा… यह लुक लड़कियों के बीच तुरंत हिट हो गया था। काले ड्रेस पर यह एकदम हॉट और स्टाइलिश टच था।

स्टेटमेंट ओवरशर्ट्स, मफलर और टिंटेड ग्लासेज़
क्या इतना कहना ही काफी नहीं है? ये तीनों ही ऐड-ऑन असली अंदाज़ दिखाते हैं कि कैसे तारा ने अपनी कहानी के साथ-साथ अलग-अलग मूड, उलझनों और एहसासों को अपनी स्टाइल में खूबसूरती से मिला दिया। कभी खिलखिलाती, कभी अपनी कमियों को अपनाती, कभी प्यार में डूबी, तो कभी खुद को ढूँढती इस तरह से दीपिका पादुकोण आज की पीढ़ी की सच्ची स्टाइल आइकॉन हैं। तमाशा में उनकी ये फैशन-यात्रा उनकी फिल्मोग्राफी जितनी ही यादगार बन गई है। जिसके लिए एक ही शब्द है और वो है आइकॉनिक।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!