‘हनुमान अंश’ ने 19वें दिन मचाया धमाल, बॉक्स ऑफिस पर 273% की जबरदस्त ग्रोथ के साथ बनाया रिकॉर्ड

Edited By Updated: 26 Aug, 2026 03:59 PM

hanuman ansh created a sensation on 19th day

‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 19वें दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार उछाल दर्ज किया। फिल्म ने ₹4.67 करोड़ की इंडिया नेट कमाई के साथ कुल ₹10.60 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भक्ति और आध्यात्मिकता पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 19वें दिन शानदार प्रदर्शन किया है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 19वें दिन भारत में ₹4.67 करोड़ नेट का कलेक्शन किया, जो 18वें दिन के ₹1.25 करोड़ के मुकाबले करीब 273.6 फीसदी ज्यादा है। फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब ₹10.60 करोड़, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन ₹12.41 करोड़ हो गया है।

Day 19 की कमाई में टॉप-14 फिल्मों में शामिल
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने 19वें दिन 1,847 शोज के साथ यह कमाई की। इस प्रदर्शन के साथ फिल्म ऑल-टाइम टॉप-14 हाईएस्ट डे-19 ग्रॉसर्स की लिस्ट में शामिल हो गई है। खास बात यह है कि फिल्म ने 356 स्क्रीन्स पर शुरुआत की थी और दूसरे हफ्ते में इसका स्क्रीन काउंट घटकर महज 25 रह गया था। इसके बावजूद मजबूत वर्ड ऑफ माउथ और ग्राउंड-लेवल प्रमोशन के चलते फिल्म की पहुंच एक बार फिर बढ़ी है।

‘टॉक्सिक’ की रिलीज के बावजूद कायम रहा ऑडियंस कनेक्शन
फिल्म की टीम के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने ‘टॉक्सिक’ की रिलीज के बावजूद दर्शकों के बीच अपना कनेक्शन बनाए रखा है। परिवारों, भक्तों और आध्यात्मिक सिनेमा पसंद करने वाले दर्शकों से मिल रहे सपोर्ट ने फिल्म की कमाई को मजबूती दी है। वहीं, BookMyShow पर फिल्म को 9.8/10 की रेटिंग मिलने का भी दावा किया गया है। टीम ने रोड ट्रिप्स, थिएटर विजिट्स और अलग-अलग शहरों में दर्शकों से मुलाकात के जरिए फिल्म का प्रमोशन किया।

विशाल चतुर्वेदी बोले- दर्शकों का प्यार हमारे लिए खास
फिल्म के लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने कहा कि जब फिल्म का स्क्रीन काउंट कम हुआ, तो टीम ने सीधे दर्शकों तक पहुंचने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि टीम ने रोड ट्रिप्स और थिएटर विजिट्स के जरिए लोगों से मुलाकात की और दर्शकों की प्रतिक्रिया जानी। विशाल ने कहा कि इस मेहनत को मजबूत वर्ड ऑफ माउथ और तीसरे हफ्ते के शानदार रिस्पॉन्स में बदलते देखना बेहद उत्साहजनक है। उन्होंने फिल्म को अपनाने और दूसरों को देखने की सलाह देने वाले दर्शकों का आभार जताया।

नीम करोली बाबा की जिंदगी से प्रेरित है फिल्म
‘हनुमान अंश’ नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित है। फिल्म का निर्माण रागिनी एस., नम्रता जी. सिंह, अनुप्रिया ए. नागर और विशाल चतुर्वेदी ने Swambhu Media Network के तहत किया है। फिल्म में शोभिनाव सताया, विहान शेडगे, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी और गुलशन पांडे अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का ऑल-इंडिया थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन Cinépolis संभाल रहा है और यह फिलहाल देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!