Edited By Manisha,Updated: 17 Oct, 2026 02:03 PM

‘नखरेवाली’ के ट्रेलर की अक्षय कुमार और आलिया भट्ट ने तारीफ की है। दोनों सितारों ने डेब्यू कर रहे अंश दुग्गल को शुभकामनाएं देते हुए उनका हौसला बढ़ाया। राहुल शंखल्या के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक कॉमेडी 30 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। फिल्म ‘नखरेवाली’ के ट्रेलर को दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों का भी प्यार मिल रहा है। अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री आलिया भट्ट ने ट्रेलर देखने के बाद फिल्म की तारीफ की और बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत करने जा रहे अभिनेता अंश दुग्गल का हौसला बढ़ाया। दोनों सितारों के संदेशों से अंश के डेब्यू को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। फिल्म अपने रोमांटिक कॉमेडी अंदाज और अलग कहानी को लेकर चर्चा में है।
अक्षय कुमार ने अंश को दिया खास संदेश
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर की तारीफ करते हुए अंश दुग्गल को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “मज़ा आ गया अंश!! महादेव करें तू बहुत बड़ा स्टार बने... बस मेहनत करते रहो, काम करते रहो, आगे बढ़ते रहो! ‘नखरेवाली’ के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं जय महादेव।” अक्षय के इस संदेश ने नए कलाकार का उत्साह बढ़ाया। फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे अंश के लिए एक अनुभवी अभिनेता से मिली यह सराहना खास मायने रखती है।
आलिया भट्ट को भी पसंद आया ट्रेलर
आलिया भट्ट ने भी ‘नखरेवाली’ के ट्रेलर पर प्रतिक्रिया देते हुए अंश की तारीफ की। उन्होंने मजेदार अंदाज में लिखा, “शर्मीलेपन से बाहर निकलकर ‘नखरेवाली’ बनने तक का सफ़र, अंश! यह तो बहुत मज़ेदार लग रही है!!” आलिया की इस टिप्पणी ने फिल्म के हल्के-फुल्के और मनोरंजक अंदाज की ओर ध्यान खींचा। बॉलीवुड के दोनों सितारों से मिली सराहना अंश के लिए उनके करियर की शुरुआत को और यादगार बना रही है।
प्यार और रिश्तों को नए अंदाज में दिखाएगी फिल्म
जिओ स्टूडियोज और कलर येलो प्रोडक्शंस की प्रस्तुति ‘नखरेवाली’ एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें प्यार और रिश्तों के साथ महिला-पुरुष की सोच और भूमिकाओं को मजेदार अंदाज में दिखाया जाएगा। फिल्म को राहुल शंखल्या ने निर्देशित किया है, जबकि इसकी कहानी दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। इसमें अंश दुग्गल और प्रगति श्रीवास्तव मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 30 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।