खिचड़ी के Himanshu 57 साल की उम्र में फिर बने दूल्हा, वायरल हुआ उनका रीति-रिवाज वाला विवाह

Edited By Updated: 06 Apr, 2026 06:25 PM

jd majethia wedding

Mumbai : टेलीविजन जगत के मशहूर अभिनेता और निर्माता Jd Majethia (खिचड़ी फेम हिमांशु) ने हाल ही में असल जिंदगी में एक ऐसी मिसाल पेश की है, जो दिल जीत लेने वाली है। 57 साल की उम्र में उन्होंने एक बार फिर से शादी की है, और सबसे खास बात यह है कि उनकी...

Mumbai : टेलीविजन जगत के मशहूर अभिनेता और निर्माता Jd Majethia (खिचड़ी फेम हिमांशु) ने हाल ही में असल जिंदगी में एक ऐसी मिसाल पेश की है, जो दिल जीत लेने वाली है। 57 साल की उम्र में उन्होंने एक बार फिर से शादी की है, और सबसे खास बात यह है कि उनकी दुल्हन कोई और नहीं बल्कि उनकी अपनी पत्नी निपा मजीठिया ही हैं। शादी के 30 साल बाद इस जोड़े ने उन पलों को फिर से जिया, जो तीन दशक पहले वक्त की कमी के कारण कहीं पीछे छूट गए थे।

30 साल पुराना वो अधूरा सपना
इस कहानी की शुरुआत 11 मार्च, 1995 को हुई थी, जब जेडी और निपा ने बेहद सादगी के साथ कोर्ट मैरिज की थी। उस दौर में जेडी अपने करियर के शुरुआती संघर्ष और थिएटर में व्यस्त थे। शादी के तुरंत बाद उन्हें काम के सिलसिले में अमेरिका जाना पड़ा, जिस वजह से वे न तो धूमधाम से बारात निकाल पाए और न ही पारंपरिक रस्में निभा सके। निपा के मन में हमेशा यह कसक रही कि उनकी शादी किसी भव्य समारोह जैसी नहीं हुई।

बेटियां बनीं वेडिंग प्लानर
जेडी और निपा की इस दोबारा शादी को हकीकत बनाने का श्रेय उनकी दोनों बेटियों, केसर और मिश्री को जाता है। अपनी शादी की 30वीं सालगिरह को यादगार बनाने के लिए बेटियों ने पूरी कमान संभाली। उन्होंने न केवल माता-पिता के लिए बैचलर पार्टी रखी, बल्कि हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे तमाम कार्यक्रमों का आयोजन भी बिल्कुल फिल्मी अंदाज में किया।

उम्र को मात देता अटूट प्रेम
इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीरों में 57 साल के जेडी और निपा की खुशी किसी नए जोड़े से कम नहीं लग रही है। इस समारोह ने यह साबित कर दिया कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती खुशियां मनाने के लिए किसी कैलेंडर की जरूरत नहीं होती।  जेडी ने अपनी पत्नी की पुरानी इच्छा को पूरा कर एक आदर्श पति की मिसाल दी।

आज जेडी मजीठिया और निपा की यह दूसरी शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है और उनके प्रशंसक इस जोड़ी पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jd Majethia (@jd_majethia)

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!