शिमला में शूट हुई ‘दादी की शादी’ का फर्स्ट लुक आउट, पहली बार Neetu Kapoor के साथ नज़र आएंगे Kapil Sharma

Edited By Updated: 10 Apr, 2026 06:01 PM

kapil sharma new movie

Mumbai : आगामी फिल्म ‘दादी की शादी’ को लेकर काफी चर्चा हो रही है, जिसमें कई बड़े और लोकप्रिय सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं। यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसे निर्देशित किया है आशीष आर मोहन ने। फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री Neetu Kapoor के साथ-साथ...

 Mumbai : आगामी फिल्म ‘दादी की शादी’ को लेकर काफी चर्चा हो रही है, जिसमें कई बड़े और लोकप्रिय सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं। यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसे निर्देशित किया है आशीष आर मोहन ने। फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री Neetu Kapoor के साथ-साथ कॉमेडियन Kapil Sharma भी अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। खास बात यह है कि इस फिल्म में नीतू कपूर पहली बार अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं।

फिल्म का पहला लुक
मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है, जिसमें एक मजेदार और हटके कॉन्सेप्ट दिखाया गया है। कैप्शन में बताया गया है कि “दादी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं और पुराने नियमों को तोड़ रही हैं।” कहानी में यह भी दिखाया जाएगा कि परिवार इस फैसले का समर्थन करता है या विरोध करता है। फिल्म का संदेश अलग-अलग पीढ़ियों—जेनरेशन X से लेकर जेन Z तक—को जोड़ने की कोशिश करता है।

स्टार कास्ट
इस फिल्म में सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि साउथ सिनेमा के भी कई कलाकार शामिल हैं। इसमें सरथ कुमार, निखत हेगड़े, तेजस्विनी कोल्हापुरे और सादिया खतीब जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म अपनी मजबूत स्टार कास्ट की वजह से पहले से ही सुर्खियों में है।

रिलीज डेट और शूटिंग
‘दादी की शादी’ 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसकी अधिकतर शूटिंग शिमला में की गई है, जिससे फिल्म को एक खूबसूरत पहाड़ी बैकग्राउंड मिला है।

700 बच्चों वाला खास सीन
फिल्म का सबसे खास हिस्सा इसका क्लाइमेक्स बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंड-क्रेडिट सॉन्ग में शिमला और आसपास के स्कूलों के करीब 700 बच्चे पूरी स्टार कास्ट के साथ नजर आएंगे। यह भव्य सीन फिल्म को एक अलग ही लेवल पर ले जाने वाला है, जिसे बड़े पैमाने पर शूट किया गया है।

कुल मिलाकर, ‘दादी की शादी’ एक फैमिली एंटरटेनर होने वाली है, जिसमें कॉमेडी के साथ-साथ पीढ़ियों के टकराव और रिश्तों की दिलचस्प कहानी देखने को मिलेगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RTake Studios (@rtakestudios)

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!