Edited By Prachi Sharma,Updated: 25 Jun, 2026 01:00 PM

Karisma Kapoor Love Life : आज करिश्मा कपूर का नाम किसी इंट्रोडक्शन का मोहताज नहीं है। उनक नाम आज तक की सबसे बेस्ट एक्ट्रेस में आता है। अपने करियर में उन्होंने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। आज भी लोग लोग उन्हें उतना ही प्यार करते...
Karisma Kapoor Love Life : आज करिश्मा कपूर का नाम किसी इंट्रोडक्शन का मोहताज नहीं है। उनक नाम आज तक की सबसे बेस्ट एक्ट्रेस में आता है। अपने करियर में उन्होंने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। आज भी लोग लोग उन्हें उतना ही प्यार करते हैं, जितना पहले करते थे। करियर के साथ-साथ करिश्मा कपूर की पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही है।
बेहद दर्द भरी है Karisma Kapoor की Love Life
खूबसूरती, डांस और अदाकारी के बलबूते करिश्मा कपूर ने इंडस्ट्री में अपना बहुत नाम कमाया। उन्हें अपने जीवन में सब कुछ हासिल किया, जो हर एक कलाकार चाहता है लेकिन दूसरी तरफ उनकी लव लाइफ की बात करें तो उन्होंने इस दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इंडस्ट्री में आए दिन उनके अफेयर्स के चर्चे होते रहते थे लेकिन कोई भी प्यार उनका शादी के पड़ाव तक नहीं पहुंचा। एक बार तो उनकी सगाई भी हो गई थी लेकिन वो भी टूट गई। इसके बाद उन्होंने संजय कपूर के साथ सात फेरे लिए लेकिन उनका अंजाम भी तलाक निकला।
अजय देवगन और गोविंद संग जुड़ चुका है करिश्मा का नाम
रिपोर्ट्स के मुताबिक करिश्मा कपूर का नाम सबसे पहले अजय देवगन के साथ जुड़ा। सूत्रों के मुताबिक जिगर मूवी की शूटिंग के दौरान दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए, इसके बाद दोनों की दोस्ती ने प्यार का रास्ता अपना लिया। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिका और दोनों की राहें अलग हो गईं।
इसके बाद करिश्मा का नाम बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा के साथ जुड़ा। दोनों ने इंडस्ट्री को बहुत सही सुपरहिट फिल्में दी और दर्शकों को उनकी जोड़ी खूब पसंद आने लगी। इसी दौरान बॉलीवुड की गलियों में फिर से करिश्मा के इश्क़ के चर्चे होने लगे लेकिन दोनों ने इस बात की कोई पुष्टि नहीं की थी।

सलमान खान पर भी रह चुका है क्रश
इतना ही नहीं अक्षय खन्ना के साथ भी करिश्मा कपूर की लव स्टोरी शुरू हुई लेकिन दोनों का अंत अच्छा नहीं था और अलग हो गए। ऐस इस वजह से क्योंकि इस समय करिश्मा की मां यह नहीं चाहती थीं कि इस समय करिश्मा किसी के संग शादी करे। इसी बीच खास बात यह है कि किसी समय पर करिश्मा का दिल सलमान खान पर भी आ गया था।
2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर संग करिश्मा कपूर ने लिए सात फेरे
अंत में करिश्मा ने 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर के संग सात फेरे ले लिए लेकिन इस रिश्ते का अंत भी सुखद नहीं था और दोनों ने साल 2016 में तलाक ले लिया।
