'हमेशा आभारी रहूंगा..', चंदू चैंपियन को मिल रहे प्यार पर कार्तिक आर्यन ने जताई खुशी

Updated: 19 Jul, 2024 03:45 PM

kartik aryan expressed happiness over the love chandu champion is getting

साजिद नाडियाडवाला द्वारा  निर्मित और कबीर खान द्वारा निर्देशित, 'चंदू चैंपियन' एक असाधारण कहानी लेकर आए हैं जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।

नई दिल्ली,टीम डिजिटल। साजिद नाडियाडवाला द्वारा  निर्मित और कबीर खान द्वारा निर्देशित, 'चंदू चैंपियन' एक असाधारण कहानी लेकर आए हैं जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म को हर जगह से शानदार प्रशंसा और सकारात्मक रिव्यूज मिल रहे हैं। फिल्म को रिलीज हुए एक महीना पूरा हो गया है, कार्तिक आर्यन, जिन्होंने फिल्म में मुरलीकांत पेटकर के रूप में शानदार अभिनय किया है, फिल्म को मिल रहे प्यार से बेहद खुश हैं।

 

अपने सोशल मीडिया पर कार्तिक ने निर्माता साजिद नाडियाडवाला को धन्यवाद दिया और अपनी अच्छी बॉडी दिखाते हुए एक तस्वीर भी शेयर की। उन्होंने कैप्शन में आगे लिखा:

#ChanduChampion को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुए एक महीना हो गया है और फिल्म को लोगों का प्यार और प्रशंसा लगातार मिल रही है।
हमेशा साजिद सर और कबीर सर का आभारी रहूँगा
#Repost
@tridevpandey चंदू चैंपियन को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुए एक महीना हो गया है और यह अभी भी दमदार प्रदर्शन कर रही है!
यह कैसा सफ़र रहा है! @kartikaaryan की 1.5 साल की लगातार कड़ी मेहनत और अपने किरदार के साथ न्याय करने के दृढ़ संकल्प ने रंग दिखाया है। यह तस्वीर उनके सभी प्रशिक्षण और प्रयासों का परिणाम दिखाती है। यह साबित करता है कि अगर आप कड़ी मेहनत करते हैं और अच्छी तरह से प्रशिक्षण लेते हैं तो कुछ भी संभव है।
#chanduchampion"

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

 

14 जून, 2024 को रिलीज हुई साजिद नाडियाडवाला द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित और कबीर खान द्वारा निर्देशित चंदू चैंपियन, दुनिया भर के दर्शकों के दिलों पर एक अमिट छाप छोड़ी।

source: Navodayatimes

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!