Compromise की शर्त और गंदी डिमांड ...एक्ट्रेस Maanvi Gagroo हुई थीं कास्टिंग काउच का शिकार, बोलीं- नॉन नेपो किड्स के लिए रास्ता आसान नहीं

Edited By Updated: 18 Jun, 2026 04:08 PM

maanvi gagroo casting couch

Maanvi Gagroo Casting Couch : OTT की दुनिया में पिचर्स, फोर मोर शॉर्ट्स प्लीज और ट्रिपलिंग कैसे लोकप्रिय शोज से अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मानवी गगुर ने हाल ही एम् अपने करियर के शुरुआती संघर्षों पर खुलकर बात की।

Maanvi Gagroo Casting Couch : OTT की दुनिया में पिचर्स, फोर मोर शॉर्ट्स प्लीज और ट्रिपलिंग कैसे लोकप्रिय शोज से अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मानवी गगुर ने हाल ही एम् अपने करियर के शुरुआती संघर्षों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में सगुरुआत के दौरान उन्हें मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, जिनमें कास्टिंग काउच का अनुभव भी शामिल था। 

Maanvi Gagroo Casting Couch

मानवी ने एक ऐसा वाकया साझा किया, जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया था। उन्होंने खुलासा किया कि एक प्रोजेक्ट में काम दिलाने के बदले उनसे समझौता करने की मांग की गई थी। इतना ही नहीं, इसके साथ एक बड़ी रकम की भी बात कही गई थी। अभिनेत्री के मुताबिक, उस समय वह इस स्थिति से 
बेहद असहज हो गई थीं और समझ नहीं पा रही थीं कि इसका जवाब कैसे दें। 

मानवी का मानना है कि फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बिना किसी फ़िल्मी बैकग्राउंड के आने वाले कलाकारों को अक्सर ऐसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इस अनुभव को अपने करियर के सबसे कठिन और परेशान करने वाले दौरों में से एक बताया। 

Maanvi Gagroo Casting Couch

 शुरुआती करियर में झेलना पड़ा था संघर्ष
बातचीत के दौरान मानवी गगुर ने एक चौकाने वाला अनुभव साझा करते हुए बताया कि करियर की शुरुआत में उन्हें एक ऐसा मैसेज मिला था, जिसमें लिखा था , "₹1 लाख प्लस कॉम्प्रोमाइज।" उस समय वह इंडस्ट्री में बिल्कुल नहीं थीं और उन्हें यह भी समझ नहीं आया कि कॉम्प्रोमाइज का क्या मलतब है। 

मानवी ने बताया कि उन्होंने वह मैसेज एक कास्टिंग डायरेक्टर को दिखाया, जिन्हे वह अपना मार्गदर्शक मानती थीं। मैसेज पढ़ने के बाद उन्होंने तुरंत सलाह दी कि उस व्यक्ति को ब्लॉक कर दो और मैसेज डिलीट कर दो। अभिनेत्री के मुताबिक, इस घटना ने उन्हें काफी हैरान कर दिया था। उन्होंने कहा कि आमतौर पर ऐसे लोग किसी तरह का लिखित सबूत छोड़ने से बचते हैं और फोन पर बात करना पसंद करते हैं ताकि उनके खिलाफ न की जा सके लेकिन इस मामले में सीधे टेक्स्ट मैसेज में ही पैसे और समझौते की बात लिखी गई थी, जिसे देखकर वह स्तब्ध रह गई थीं।  मानवी ने यह भी कहा कि इंडस्ट्री में बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के आने वाले कलाकारों को अक्सर ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, जबकि स्टार किड्स को इस तरह के अनुभवों से शायद ही गुजरना पड़ता हो।

Maanvi Gagroo Casting Couch

नहीं पता था कॉम्प्रोमाइज का मतलब
मानवी ने बताया करियर की शुरुआत में उन्हें कॉम्प्रोमाइज का मतलब नहीं पता था। जब उन्होंने मुझे कहा कि 1 लाख प्लस कॉम्प्रोमाइज, तो मुझे लगा शायद किसी GST की बात हो रही है। इन सब चीजों से निकलना मेरे लिए बहुत मुश्किल था। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!