इम्तियाज अली की Main Vaapas Aaunga पर आया बड़ा रिएक्शन, एकता कपूर ने कहा- 'जादुई फिल्म'

Edited By Updated: 25 May, 2026 01:53 PM

main vaapas aaunga screening leaves ekta kapoor deeply emotional

एकता कपूर ने फिल्म की कहानी को बेहद असरदार बताया और कहा कि यह फिल्म विभाजन (Partition) के बैकड्रॉप में एक ऐसी प्रेम कहानी दिखाती है जो पीढ़ियों, सोच और भावनाओं को जोड़ती है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। इम्तियाज अली की आने वाली फिल्म मैं वापस आऊंगा को लेकर रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा बनी हुई है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच निर्माता-निर्देशक एकता कपूर ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग देखने के बाद अपनी भावनात्मक प्रतिक्रिया साझा की है।

पार्टिशन बैकड्रॉप में बनी गहरी प्रेम कहानी
एकता कपूर ने फिल्म की कहानी को बेहद असरदार बताया और कहा कि यह फिल्म विभाजन (Partition) के बैकड्रॉप में एक ऐसी प्रेम कहानी दिखाती है जो पीढ़ियों, सोच और भावनाओं को जोड़ती है। उनके अनुसार यह फिल्म दर्शकों को एक गहरी भावनात्मक यात्रा पर ले जाती है, जो लंबे समय तक याद रहती है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)

ए.आर. रहमान का संगीत बताया जादुई
ए.आर. रहमान के संगीत की भी एकता कपूर ने जमकर तारीफ की। उन्होंने इसे pure magic बताया और कहा कि फिल्म का म्यूजिक इसकी भावनात्मक गहराई को और मजबूत बनाता है।

दिलजीत दोसांझ की परफॉर्मेंस की सराहना
फिल्म में दिलजीत दोसांझ की परफॉर्मेंस को भी खास बताया गया है। एकता कपूर के मुताबिक, उनका किरदार भावनाओं और जटिल रिश्तों को बेहद सहजता से दर्शाता है, जो दर्शकों को जोड़कर रखता है।

वेदांग रैना और शरवरी वाघ ने छोड़ी छाप
वेदांग रैना को फिल्म का सरप्राइज पैकेज बताया जा रहा है, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। वहीं शरवरी वाघ की स्क्रीन प्रेजेंस और भावनात्मक अभिव्यक्ति को भी काफी सराहा गया है।

नसीरुद्दीन शाह की एक्टिंग को बताया आइकॉनिक
नसीरुद्दीन शाह की एक्टिंग को एकता कपूर ने अभूतपूर्व बताया और कहा कि उनके अभिनय को शब्दों में बांधना मुश्किल है क्योंकि वह हर भूमिका में एक अलग स्तर लेकर आते हैं।

12 जून 2026 को होगी रिलीज
Main Vaapas Aaunga को Applause Entertainment और Window Seat Films द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें संगीत का जिम्मा Tips Music ने संभाला है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!