साउथ फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, 85 वर्ष के प्रोड्यूसर K Rajan ने की आत्महत्या

Edited By Updated: 18 May, 2026 10:44 AM

k rajan death

K Rajan Death : साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर से शौक की लहर छा गई है। तमिल इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर K Rajan का निधन हो गया है। K Rajan की उम्र 85 वर्ष थीं। इसी के साथ इस कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट ये आया है कि खबरों के अनुसार उन्होंने...

K Rajan Death : साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर से शौक की लहर छा गई है। तमिल इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर K Rajan का निधन हो गया है। K Rajan की उम्र 85 वर्ष थीं। इसी के साथ इस कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट ये आया है कि खबरों के अनुसार उन्होंने आत्महत्या की है और पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

K Rajan Death

कुछ खबरों और रिपोर्ट्स के अनुसार के. राजन ने चेन्नई में अड्यार पुल से नदी में छलांग लगा दी और बाद में रेस्क्यू टीम ने उनका शव बरामद किया। इसकी बाद से ही इस मामले को लेकर छानबीन शुरू हो गई है। 
 
फिल्म निर्माता के. राजन के निधन की खबर ने पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। उनके जाने के बाद कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए दुख व्यक्त किया।

K Rajan Death

खुशबू सुंदर ने जताया दुख
साउथ की एक्ट्रेस और बीजेपी नेता खुशबू सुंदर ने भी उनके निधन पर दुःख जताया है। खबर को मिलते ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के इसकी जानकारी दी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि के.राजन इंडस्ट्री के बहुत जाने-माने व्यक्ति थी, उनकी मौत का दुःख हमेशा रहेगा। इसी के साथ उन्होंने बताया कि वो काफी बोल्ड थे और अपनी बात कहने से पीछे नहीं हटते थे। 

के.राजन का करियर 
उनके करियर की बात की जाए तो 1980 में ही उन्होंने तमिल इंडस्ट्री को ज्वाइन कर लिया है। उन्होंने सबसे पहले ब्रह्मचारीगल मूवी से अपने करियर की स्टार्टिंग की थी। इसी के साथ उन्होंने बहुत ही तमिल फिल्में बनाई हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में बहुत नाम कमाया। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!