Edited By Prachi Sharma,Updated: 07 Apr, 2026 06:22 PM

Mumbai : बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री Manisha Koirala एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने के बाद, अब खबर है कि मनीषा ने अपना अगला बड़ा...
Mumbai : बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री Manisha Koirala एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने के बाद, अब खबर है कि मनीषा ने अपना अगला बड़ा प्रोजेक्ट साइन कर लिया है।
अरबाज खान के प्रोडक्शन से जुड़ीं मनीषा
ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, मनीषा कोइराला जल्द ही राज़दार नाम की फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्माण अरबाज खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले किया जा रहा है। हीरामंडी की सफलता के बाद मनीषा के पास कई प्रस्ताव थे लेकिन वह केवल मजबूत स्क्रिप्ट और लेखक-प्रधान भूमिकाएं ही करना चाहती थीं। 'राज़दार' की कहानी उन्हें काफी पसंद आई और उन्होंने इसके लिए हामी भर दी। इस फिल्म में उनके साथ 'फर्जी' फेम अभिनेता भुवन अरोड़ा भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
शूटिंग अपडेट: फिल्म की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। भोपाल में 25 दिनों का एक बड़ा हिस्सा शूट करने के बाद, टीम ने मुंबई में भी 10 दिनों का शेड्यूल पूरा कर लिया है।

शानदार फिल्मी सफर और कमबैक
मनीषा कोइराला का फिल्मी सफर प्रेरणा और संघर्ष की एक मिसाल रहा है। उन्होंने 1991 में फिल्म 'सौदागर' से डेब्यू किया था। इसके बाद 'बॉम्बे', 'दिल से' और 'खामोशी' जैसी फिल्मों ने उन्हें इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार कर दिया। साल 2012 में मनीषा को चौथे चरण के ओवेरियन कैंसर का पता चला। उन्होंने न्यूयॉर्क में इलाज कराया और 2013 में इस बीमारी को मात देकर कैंसर-फ्री घोषित हुईं।बीमारी के कारण आए पांच साल के लंबे ब्रेक के बाद उन्होंने डियर माया, लस्ट स्टोरीज और संजू जैसी सफल फिल्मों के साथ शानदार वापसी की। मनीषा के फैंस के लिए यह खबर किसी तोहफे से कम नहीं है कि वे जल्द ही एक नए और रोमांचक किरदार में पर्दे पर नजर आने वाली हैं।
