मेस्सी से मिलने का सपना हुआ सच: ‘52 ब्लू’ को मिला फुटबॉल के भगवान का साथ

Edited By Updated: 14 Apr, 2026 06:23 PM

messi meets 52 blue poster signed inspiring story

दुनिया के महान फुटबॉलर Lionel Messi ने हाल ही में फिल्म ‘52 ब्लू’ की टीम को एक ऐसा तोहफा दिया, जिसे वे जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल दुनिया के महान फुटबॉलर Lionel Messi ने हाल ही में फिल्म ‘52 ब्लू’ की टीम को एक ऐसा तोहफा दिया, जिसे वे जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे। मेस्सी ने फिल्म के ऑफिशियल पोस्टर पर अपने साइन किए और लीड एक्टर आशीष व डायरेक्टर Ali El Arabi से मुलाकात की। यह पल सिर्फ एक मुलाकात नहीं, बल्कि एक सपने के सच होने जैसा था खासतौर पर उस कहानी के लिए, जो खुद सपनों के पीछे भागने की प्रेरणा देती है।

केरल से कतर तक
‘52 ब्लू’ की कहानी आशीष नाम के एक साधारण लड़के की है, जो केरल के एक छोटे से द्वीप से ताल्लुक रखता है। अपने पिता के साए में पला-बढ़ा आशीष, अपने दिवंगत भाई की याद में अपने सपनों को पूरा करने का फैसला करता है।
मां के हौसले के साथ वह घर छोड़ देता है और निकल पड़ता है कतर में होने वाले वर्ल्ड कप की ओर जहां उसका एक ही सपना है: अपने हीरो Lionel Messi से मिलना।

रिश्तों, डर और आज़ादी के बीच संघर्ष
इस सफर में आशीष सिर्फ दूरी ही तय नहीं करता, बल्कि खुद को भी समझता है। नए रिश्ते बनते हैं, जिंदगी के मायने बदलते हैं और सामने आता है सबसे बड़ा सवाल क्या प्यार हमें रोकता है या उड़ने की आज़ादी देता है? निर्देशक Ali El Arabi इस कहानी को एक गहरे भावनात्मक संघर्ष के रूप में दिखाते हैं, जहां पिता का डर और मां का हौसला आमने-सामने खड़े नजर आते हैं।

दमदार स्टारकास्ट और क्रिएटिव टीम
फिल्म में यादव शशिधर आशीष का किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ Neha Dhupia मां लक्ष्मी के रोल में और Adil Hussain पिता विजयन के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी महमूद बशीर ने की है, जबकि एडिटिंग मैरियन ने संभाली है। म्यूजिक में भी खास तड़का है, जहां Badshah का गाना “It’s Your Turn” फिल्म का हिस्सा है।

डायरेक्टर का विजन- प्यार ही असली विलेन?
निर्देशक Ali El Arabi के मुताबिक, यह फिल्म सिर्फ एक लड़के की कहानी नहीं है, बल्कि उस भावनात्मक जाल की कहानी है जिसमें प्यार, डर और अनुभव की कमी हमें बांधकर रखती है।
उनका मानना है कि कई बार प्यार ही हमें रोकता भी है और आगे बढ़ने की ताकत भी देता है।

सपनों, फुटबॉल और आज़ादी की कहानी
‘52 ब्लू’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों की कहानी है जो सीमाओं से बाहर निकलकर अपने सपनों को जीना चाहते हैं। फुटबॉल और डांस के जरिए फिल्म एक यूनिवर्सल मैसेज देती है डर से बाहर निकलो, खुद को आज़ाद करो और अपने सपनों का पीछा करो।

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!