ऐसे लोगों का भगवान... Tanushree Dutta के इल्जामों पर Nana Patekar के बेटे ने सुनाई दो टूक, अपने पेरेंट्स के रिश्ते पर खोले राज

Edited By Updated: 16 Oct, 2026 06:38 PM

malhar patekar on nana patekar

Malhar Patekar on Nana Patekar : दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। नाना पर पहले भी आरोप लगा चुकी तनुश्री अब उनके निधन के बाद भी इस मुद्दे पर लगातार अपनी बात रख रही हैं।

Malhar Patekar on Nana Patekar : दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। नाना पर पहले भी आरोप लगा चुकी तनुश्री अब उनके निधन के बाद भी इस मुद्दे पर लगातार अपनी बात रख रही हैं। इसी बीच नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने इन आरोपों और परिवार को लेकर हो रही चर्चाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने माता-पिता के रिश्ते से जुड़ी कुछ अहम बातें भी साझा की हैं। 

मल्हार ने सोशल मीडिया पर परिवार को लेकर की जा रही टिप्पणियों और ट्रोलिंग पर भी खुलकर बात की। इसके साथ ही उन्होंने क़ानूनी मामले पर अपना पक्ष रखा और पिता के निधन से पहले के कुछ घटनाक्रमों का भी जिक्र किया।
 
बिना नाम लिए  Tanushree Dutta को दिया जवाब 
एक  इंटरव्यू के मुताबिक मल्हार ने तनुश्री दत्ता का नाम लिए बिना उनसे जुड़े विवाद पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जिस मामले को बार-बार उठाया जा रहा है, वह काफी पहले ही खत्म हो चुका है और अदालत भी इस पर अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है। इसके बावजूद इस मुद्दे पर लगातार चर्चा हो रही है। मल्हार ने कहा कि वह इस बारे में कुछ और नहीं कहना चाहते क्योंकि उनके मुताबिक सच्चाई हमेशा सामने रहती है। उन्होंने अंत में संबंधित लोगों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान उनका भला करें। 

अपने माता-पिता के रिश्ते के बारे में बताई सच्चाई 
नाना पाटेकर ने बताया कि बचपन से ही उनके माता-पिता ने उन्हें कठिन परिस्थितियों का सामना करने का हौसला दिया है। उन्होंने कहा कि लोग उनके परिवार के बारे में क्या सोचते हैं, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। मल्हार के मुताबिकम उन्हें हमेशा परिवार का प्यार और साथ मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके परिवार के सदस्य भावनात्मक रूप से एक-दुसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। 

पापा बीमार नहीं थे और न ही अकेले थे
इसके बाद उनके बेटे ने बताया कि उनके परिवार को सोशल मीडिया पर ज्यादा तस्वीरें डालना पसंद नहीं था लेकिन इसका मतलब यह बिलकुल नहीं है कि हमारा परिवार एक-दूसरे के साथ नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर परिवार को लेकर फैल रही बातों को गलत बताते हुए कहा कि उनके माता-पिता अलग रहने के बावजूद एक-दूसरे के साथ अच्छे संबंध साझा करते थे। दोनों के बीच 39 साल का गहरा रिश्ता रहा है, जिसकी सच्चाई सोशल मीडिया पर दिखाई जा रही तस्वीरों या चर्चाओं से बिल्कुल अलग थी। मल्हार ने यह भी साफ़ किया कि न ही उनके पिता बीमार थे और न ही अकेले। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!