Nil Battey Sannata ने पूरे किए आठ साल, अश्विनी अय्यर तिवारी ने लिखा इमोशनल नोट

Edited By Varsha Yadav,Updated: 22 Apr, 2024 02:40 PM

nil battey sannata completes eight years ashwiny iyer tiwari writes note

भारतीय सिनेमा की सबसे प्रशंसित फिल्म निर्माताओं में से एक अश्विनी अय्यर तिवारी ने अपनी दमदार कहानी कहने की कला से एक अनोखी पहचान बनाई है। इस फिल्म ने अपने आठ साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर अश्विनी अय्यर तिवारी ने एक इमोशनल नोट लिखा है।

नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा की सबसे प्रशंसित फिल्म निर्माताओं में से एक अश्विनी अय्यर तिवारी ने अपनी दमदार कहानी कहने की कला से एक अनोखी पहचान बनाई है। उनकी फिल्में न केवल दर्शकों को लुभाती हैं, बल्कि समाज पर भी गहरा प्रभाव छोड़ती हैं। शानदार रूप से प्रशंसित और पसंद की जाने वाली “निल बटे सन्नाटा” उनकी कहानी कहने की कला का सबूत है, जिसने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है।

 

'निल बटे सन्नाटा' को पूरे हुए आठ साल 
स्वरा भास्कर, रिया शुक्ला, पंकज त्रिपाठी और रत्ना पाठक शाह अभिनीत कॉमेडी-ड्रामा ने आज अपनी रिलीज के 8 साल पूरे कर रहे हैं। रिलीज होने पर, इसे आलोचकों की प्रशंसा मिली और दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया। राष्ट्रीय सफलता के अलावा, इस फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धूम मचाई, जिसका प्रीमियर चीन के फ़ूज़ौ में सिल्क रोड फिल्म फेस्टिवल में हुआ। इसके बाद इसे माराकेच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और क्लीवलैंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल जैसे फेस्टिवल में दिखाया गया। बाद में, इसे बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल (LFF) में दिखाया गया, जहां इसे खूब प्रशंसा मिली।

 

अश्विनी अय्यर तिवारी ने शेयर किया पोस्ट 
8वीं वर्षगांठ मनाने के लिए, अश्विनी अय्यर तिवारी ने सोशल मीडिया पर एक झलक शेयर की और दिल को छू लेने वाला कैप्शन लिखा: “8 साल। उम्मीद के साथ एक सपने को फिर से शुरू किया। आज भी मिले प्यार के लिए केवल आभार।”

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ashwiny Iyer Tiwari (@ashwinyiyertiwari)

 

हिंदी संस्करण की सफलता के बाद, निल बटे सन्नाटा को तमिल और मलयालम भाषाओं में भी बनाया गया। अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन ने सिल्वर स्क्रीन पर शानदार कहानियों के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है, जिसमें निल बटे सन्नाटा, बरेली की बर्फी, पंगा और कई अन्य शामिल हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!