पुलकित सम्राट के ‘ग्लोरी’ ट्रांसफॉर्मेशन में आयुर्वेद का कमाल, डॉ. ओमकार ने तैयार किया खास फिटनेस प्लान

Edited By Updated: 11 May, 2026 01:41 PM

pulkit samrat s transformation with ayurveda plan

डॉ. ओमकार ने बताया कि पुलकित के लिए ऐसा डाइट प्लान बनाया गया था जो उन्हें केवल पतला नहीं बल्कि मजबूत और एथलेटिक बनाए। इसमें हाई प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, फाइबर और एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स को शामिल किया।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अभिनेता पुलकित सम्राट की सीरीज़ Glory के लिए हुए शानदार बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन ने सभी को चौंका दिया है। इस पूरे बदलाव के पीछे प्रसिद्ध डाइटीशियन और आयुर्वेदाचार्य डॉ. ओमकार की अहम भूमिका रही, जिन्होंने आधुनिक न्यूट्रिशन और आयुर्वेद को मिलाकर एक विशेष प्लान तैयार किया।

बॉक्सर लुक के लिए तैयार किया गया बैलेंस्ड डाइट प्लान
डॉ. ओमकार ने बताया कि पुलकित के लिए ऐसा डाइट प्लान बनाया गया था जो उन्हें केवल पतला नहीं बल्कि मजबूत और एथलेटिक बनाए। इसमें हाई प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, फाइबर और एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स को शामिल किया गया ताकि शरीर की ताकत और स्टैमिना दोनों बढ़ सकें।

सिर्फ वजन नहीं, परफॉर्मेंस पर रहा पूरा फोकस
उनका कहना है कि इस ट्रांसफॉर्मेशन का मकसद सिर्फ वजन घटाना नहीं था, बल्कि एक ऐसा शरीर तैयार करना था जो फुर्तीला, मजबूत और जल्दी रिकवर होने वाला हो। इसके लिए डाइट के साथ-साथ नींद, ट्रेनिंग और मेंटल बैलेंस पर भी बराबर ध्यान दिया गया।

आयुर्वेद और मॉडर्न साइंस का कॉम्बिनेशन
डॉ. ओमकार ने आयुर्वेदिक सिद्धांतों को आधुनिक न्यूट्रिशन के साथ मिलाकर प्लान तैयार किया। इसमें नाचनी, ज्वार, ऑर्गैनिक घी और सीड्स जैसे पारंपरिक तत्व शामिल किए गए, जिससे शरीर को प्राकृतिक ऊर्जा और मजबूती मिल सके।उन्होंने कहा कि बॉक्सर फिजिक बनाने में सबसे जरूरी चीज रिकवरी है। हाई-इंटेंसिटी ट्रेनिंग के बाद शरीर को सही पोषण और आराम देना जरूरी होता है। इसके लिए विशेष आयुर्वेदिक रिकवरी थेरेपी, ब्रीदवर्क और एंटी-इंफ्लेमेटरी सपोर्ट शामिल किया गया।

लाइफस्टाइल में किए गए बड़े बदलाव
पुलकित की डाइट और लाइफस्टाइल में समय पर भोजन, पर्याप्त नींद, स्ट्रेस मैनेजमेंट और जंक फूड से दूरी जैसे बदलाव किए गए। डॉ. ओमकार के अनुसार ये सभी आदतें लंबे समय तक फिटनेस बनाए रखने में मदद करती हैं।

डिसिप्लिन और मेहनत ने दिलाई सफलता
डॉ. ओमकार ने पुलकित सम्राट के अनुशासन की तारीफ करते हुए कहा कि शूटिंग शेड्यूल के बावजूद उन्होंने हर निर्देश का पालन किया। उनकी मेहनत और लगातार फोकस ही इस ट्रांसफॉर्मेशन की सबसे बड़ी वजह बनी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!