‘प्यार ही प्यार बेशुमार’ में राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोले- ‘दिलों में हमेशा...'

Edited By Updated: 25 Aug, 2026 04:21 PM

pyar hi pyar beshumar rajkumar santoshi tribute to dharmendra bollywood ico

मुंबई में आयोजित म्यूजिकल ट्रिब्यूट शो ‘प्यार ही प्यार बेशुमार’ में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की सिनेमाई विरासत को याद किया गया। इस खास शाम में निर्देशक राजकुमार संतोषी समेत कई कलाकारों ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। धर्मेंद्र के सम्मान में आयोजित इस खास म्यूजिकल शाम में मशहूर फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी ने उन्हें याद करते हुए कहा कि धर्मेंद्र सिर्फ एक असाधारण स्टार और कलाकार ही नहीं थे, बल्कि एक शानदार इंसान भी थे। उन्होंने कहा, “जब तक इस दुनिया में हिंदुस्तान और हिंदुस्तानी रहेंगे, धरमजी हमेशा-हमेशा के लिए उनके दिलों में जिंदा रहेंगे।”

‘धर्मेंद्र सिर्फ एक अभिनेता नहीं, एक इमोशन हैं’
शो के क्यूरेटर और प्रोड्यूसर पंकज रैना ने भी धर्मेंद्र की विरासत को याद किया। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र सिर्फ एक दिग्गज अभिनेता नहीं, बल्कि लाखों लोगों के लिए एक इमोशन हैं। इस म्यूजिकल ट्रिब्यूट के जरिए उन यादों और फिल्मों के जादू को दोबारा दर्शकों के सामने लाने की कोशिश की गई, जिसने कई पीढ़ियों को प्रभावित किया।

मधुश्री और उषा तिमोथी ने दी म्यूजिकल श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में प्लेबैक सिंगर मधुश्री भट्टाचार्य और वेटरन सिंगर उषा तिमोथी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों के जरिए धर्मेंद्र को संगीतमय श्रद्धांजलि दी। उनके सदाबहार गीतों और यादगार फिल्मों से जुड़ी प्रस्तुतियों ने पूरी शाम को नॉस्टैल्जिया से भर दिया।

धर्मेंद्र की विरासत को समर्पित रही शाम
‘प्यार ही प्यार बेशुमार’ धर्मेंद्र के शानदार फिल्मी सफर, उनके करिश्मे और दर्शकों के साथ उनके खास जुड़ाव को सेलिब्रेट करने वाली शाम रही। उनके दमदार अभिनय और यादगार किरदारों की विरासत आज भी हिंदी सिनेमा के इतिहास का अहम हिस्सा है और दर्शकों के दिलों में उनकी खास जगह बनी हुई है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!