कॉमिक कॉन मेक्सिको 2026 में एस. एस. कार्तिकेय का खुलासा, वाराणसी में दिखेगी रामायण की झलक

Edited By Updated: 02 May, 2026 05:56 PM

rajamouli s varanasi promises epic storytelling inspired by ramayana

एस. एस. राजामौली की आने वाली फिल्म वाराणसी हाल के समय की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली भारतीय फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आएंगे।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। एस. एस. राजामौली की आने वाली फिल्म वाराणसी हाल के समय की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली भारतीय फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म ने अपने पहले ग्लिम्प्स के साथ बड़ा धमाका किया, जिसे यूरोप की सबसे बड़ी और आइकॉनिक स्क्रीन ले ग्रांड रेक्स में ट्रेलर फेस्टिवल के दौरान दिखाया गया। इसे वहां जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, जहां पहले ही फ्रेम से दर्शकों ने तालियों, चीयर और सीटियों के साथ उत्साह दिखाया।

इसी बीच फिल्म कॉमिक कॉन एक्सपीरियंस मेक्सिको 2026 में भी नजर आई, जहां प्रोड्यूसर एस. एस. कार्तिकेय भारत और मेक्सिको की संस्कृतियों में समानताएं बताते दिखे।

वाराणसी में रामायण के 20 मिनट
कॉमिक कॉन एक्सपीरियंस मेक्सिको 2026 में प्रोड्यूसर एस. एस. कार्तिकेय ने कहा, "हमने बहुत सी समानताएं देखी हैं। जैसे मेक्सिको की कई कॉमिक्स और फिल्मों की कहानियां उनकी इतिहास से निकलती हैं, जैसे एज़्टेक और मयान सभ्यता से। भारत में भी हम रामायण और महाभारत जैसे महाकाव्यों से प्रेरणा लेते हैं। वाराणसी में रामायण के 20 मिनट हैं, इसलिए लैटिन अमेरिकी दर्शकों और भारतीय दर्शकों के बीच सांस्कृतिक समानताएं काफी हैं।

मेक्सिको सिटी आकर लोगों से मिलना बहुत स्वागत भरा लगा और मुझे अपने शहर, अपने देश जैसी ही गर्मजोशी महसूस हुई। यहां का खाना और मसाले भी कमाल के हैं। मुझे नहीं लगता भारत के अलावा कहीं और ऐसा स्वाद मिलेगा, लेकिन मेक्सिको आकर वही एहसास मिला।

साथ ही, परिवार की जो अहमियत मेक्सिकन लोग मानते हैं, वह भी मुझे बहुत मिलती-जुलती लगी। परिवार की यही वैल्यू वाराणसी की कहानी का भी बहुत बड़ा हिस्सा है। मुझे लगता है कि ऐसी बहुत सी बातें हैं जिनसे लोग जुड़ेंगे और फिल्म को एंजॉय करेंगे।"

वाराणसी से महेश बाबू का दमदार लुक
वाराणसी से महेश बाबू का रुद्र के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का कुंभा के रूप में इंटेंस फर्स्ट लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का मंदाकिनी के रूप में शानदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है। इन लुक्स ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में जबरदस्त एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। इन दमदार झलकियों ने उम्मीदें और बढ़ा दी हैं, और अब दर्शक इस भव्य सिनेमाई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 7 अप्रैल 2027 को बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!