Edited By Reetu sharma,Updated: 25 Apr, 2026 12:43 PM

Swayambhu को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। Karthikeya 2 की सफलता के बाद Nikhil Siddhartha का यह प्रोजेक्ट उनके करियर का सबसे बड़ा और चर्चित प्रोजेक्ट बनता जा रहा है।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। Swayambhu को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। Karthikeya 2 की सफलता के बाद Nikhil Siddhartha का यह प्रोजेक्ट उनके करियर का सबसे बड़ा और चर्चित प्रोजेक्ट बनता जा रहा है। फिल्म का टीज़र रिलीज होते ही इसकी भव्यता और बड़े स्केल की हर तरफ तारीफ हुई है।
तीन लोकेशनों पर बनाई गई तीन अलग दुनिया
फिल्म के डायरेक्टर Bharat Krishnamachari ने खुलासा किया कि ‘स्वयंभू’ के लिए तीन अलग-अलग जगहों पर तीन विशाल दुनिया तैयार की गई हैं। इन सेट्स को फिल्म के ट्रेवल-एक्शन-एडवेंचर टोन के मुताबिक डिजाइन किया गया है, ताकि कहानी को और भी ग्रैंड तरीके से दिखाया जा सके।
8 एकड़ में बसाया गया असली गांव
पहला सेट हैदराबाद के जनवाड़ा में बनाया गया, जहां करीब 6 से 8 एकड़ जमीन लीज पर लेकर पूरा का पूरा गांव बसाया गया। इस सेट को तैयार करने में करीब 40 से 45 दिन का समय लगा। डायरेक्टर के मुताबिक, इस सेट में रियलिस्टिक डिटेलिंग पर खास ध्यान दिया गया ताकि स्क्रीन पर यह बिल्कुल असली लगे।
हीरोइन की दुनिया को मिला नया रूप
फिल्म की दूसरी दुनिया हीरोइन की कहानी के लिए बनाई गई, जिसे पहले वाले गांव के सेट से ही शुरू किया गया, लेकिन बाद में इसे पूरी तरह से रिनोवेट कर एक अलग पहचान दी गई। यह बदलाव फिल्म की विजुअल स्टाइल के साथ तालमेल बैठाने के लिए किया गया।
80 दिन में शूट हुआ क्लाइमेक्स
तीसरा और सबसे बड़ा सेट क्लाइमेक्स के लिए तैयार किया गया, जिसकी शूटिंग Annapurna Studios में करीब 70 से 80 दिनों तक चली। यहां इंडोर में विशाल सेट्स बनाए गए, जिनमें दो बड़े पुल शामिल थे। इनमें से एक पुल को खास तौर पर तोड़ने के लिए डिजाइन किया गया था, जिसकी लंबाई करीब 100 फीट और चौड़ाई 11-12 फीट थी। इसके अलावा, एक विशाल पहाड़ का सेट भी तैयार किया गया ताकि क्लाइमेक्स को और ज्यादा भव्य बनाया जा सके।
‘सेंगोल’ और भारत के स्वर्ण युग पर आधारित कहानी
फिल्म की कहानी भारत के गौरवशाली स्वर्ण युग पर आधारित है, जिसमें ‘सेंगोल’ को विरासत और सम्मान के प्रतीक के रूप में दिखाया गया है। टीज़र में शानदार विजुअल्स, इंटेंस ड्रामा और जबरदस्त एक्शन की झलक देखने को मिली है, जिसमें Nikhil Siddhartha का दमदार अवतार खास चर्चा में है।
टॉप टेक्नीशियंस की टीम से बनी मेगा फिल्म
फिल्म में इंडस्ट्री के बड़े नाम जुड़े हैं। म्यूजिक Ravi Basrur ने दिया है, जो KGF और Salaar के लिए जाने जाते हैं। सिनेमैटोग्राफी K. K. Senthil Kumar ने संभाली है, जबकि एडिटिंग Tammiraju ने की है। करीब 170 दिनों की शूटिंग के साथ यह फिल्म हाल के समय की सबसे बड़े प्रोडक्शन में से एक मानी जा रही है।
समर 2026 में होगी भव्य रिलीज
पिक्सेल स्टूडियोज के भुवन और श्रीकर द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म भारत के समृद्ध इतिहास को एक महाकाव्य अंदाज में पेश करेगी। ‘स्वयंभू’ समर 2026 में दुनियाभर में रिलीज के लिए तैयार है, और इसकी ग्रैंड स्केल को देखते हुए यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है।