पेड्डी के मेकर्स ने पवन कल्याण, माइथ्री मूवी मेकर्स और उस्ताद भगत सिंह की टीम को दीं शुभकामनाएं

Edited By Updated: 17 Mar, 2026 06:34 PM

ram charan peddi builds massive buzz ahead of release

​उगादि के पावन अवसर पर, 'पेड्डी' के मेकर्स यानी वृद्धि सिनेमाज ने पवन कल्याण, माइथ्री मूवी मेकर्स और उनकी आने वाली फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की टीम को खास शुभकामनाएं दी हैं।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। 'पेड्डी' 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसमें ग्लोबल स्टार राम चरण मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म में जान्हवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म के एलान के बाद से ही फैंस और पूरी इंडस्ट्री में इसे लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है।

​उगादि के पावन अवसर पर, 'पेड्डी' के मेकर्स यानी वृद्धि सिनेमाज ने पवन कल्याण, माइथ्री मूवी मेकर्स और उनकी आने वाली फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की टीम को खास शुभकामनाएं दी हैं। 'उस्ताद भगत सिंह' आज उगादि के मौके पर रिलीज हो रही है। मेकर्स ने एक बहुत ही शानदार पोस्टर शेयर किया है, जिसमें एक तरफ पवन कल्याण का 'उस्ताद भगत सिंह' वाला लुक है और दूसरी तरफ राम चरण का 'पेड्डी' वाला अवतार। इस पोस्टर के साथ मेकर्स ने ट्वीट करते हुए फैंस को "उगादि पर डबल जश्न" मनाने का संदेश दिया है।

वृद्धि सिनेमाज ने यह खास तस्वीर साझा करते हुए लिखा: “पावरस्टार पवन कल्याण गारू, हरीश शंकर गारू, हमारी चहेती मैत्री मूवी मेकर्स और #UstaadBhagatSingh  की पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस उगादि, हम सब मिलकर दोगुना जश्न मनाएंगे टीम-Peddi

फिल्म 'पेड्डी' का पहला गाना 'चिकिरी चिकिरी' रिलीज होते ही छा गया था। ए.आर. रहमान के संगीत और इसके फ्रेश वाइब को दर्शकों ने काफी पसंद किया, जिसके चलते इस गाने ने सभी प्लेटफॉर्म्स पर 200 मिलियन (20 करोड़) से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है।

​इसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना 'रई रई रा रा' रिलीज किया है। यह एक हाई-एनर्जी ट्रैक है जिसने इंटरनेट पर तुरंत सबका ध्यान खींच लिया। यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 47 मिलियन (4.7 करोड़) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जिसने फिल्म की रिलीज को लेकर फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है।

बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राम चरण टाइटल रोल में हैं। उनके साथ फिल्म में शिव राजकुमार, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे कलाकार नजर आएंगे। वृद्धि सिनेमाज और मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 30 अप्रैल, 2026 को रिलीज होने वाली है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!