Ranbir-Alia की शादी को हुए 4 साल, नीतू कपूर और सोनी राजदान ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं

Edited By Updated: 14 Apr, 2026 12:39 PM

ranbir alia anniversary

Ranbir-Alia Anniversary : Ranbir Kapoor और Alia Bhatt बॉलीवुड के सबसे चहेते और पावर कपल्स में से एक हैं। आज उनकी शादी की चौथी सालगिरह है और इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस जश्न में सबसे आगे परिवार के सदस्य रहे,...

Ranbir-Alia Anniversary : Ranbir Kapoor और Alia Bhatt बॉलीवुड के सबसे चहेते और पावर कपल्स में से एक हैं। आज उनकी शादी की चौथी सालगिरह है और इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस जश्न में सबसे आगे परिवार के सदस्य रहे, खासकर रणबीर की मां नीतू कपूर और आलिया की मां सोनी राजदान, जिन्होंने अपने बच्चों के प्रति प्यार और आशीर्वाद बरसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

rabir alia

नीतू कपूर का भावुक संदेश
रणबीर की मां और अनुभवी अभिनेत्री नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की। नीतू ने कैप्शन में लिखा है मेरे दिल की धड़कनों को बहुत बहुत-मुबारक। 

Ranbir Alia Anniversary

नीतू कपूर हमेशा से ही आलिया की तारीफ करती रही हैं और उन्हें अपनी बेटी जैसा मानती हैं। उनके पोस्ट पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया और इस जोड़ी को परफेक्ट कपल करार दिया। नीतू का यह पोस्ट न केवल एक मां का आशीर्वाद था, बल्कि यह भी दर्शाता है कि कपूर परिवार में आलिया ने कितनी खूबसूरती से अपनी जगह बनाई है।

सोनी राजदान की पुरानी यादें
दूसरी ओर, आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी सोशल मीडिया का सहारा लिया और लिखा तुम दोनों को खूब प्यार।

Ranbir Alia Anniversary

राहा का आना और बदलती जिंदगी
इन 4 वर्षों में रणबीर और आलिया की जिंदगी में सबसे बड़ा बदलाव उनकी बेटी राहा कपूर का आना रहा। नवंबर 2022 में जन्मी राहा अब इस परिवार की जान हैं। सोशल मीडिया पर फैंस अक्सर मजाक में कहते हैं कि रणबीर-आलिया की सालगिरह से ज्यादा अब लोग राहा की एक झलक देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। रणबीर ने कई इंटरव्यूज में बताया है कि पिता बनने के बाद उनका जीवन पूरी तरह बदल गया है और वे अब काम से ज्यादा समय अपनी बेटी के साथ बिताना पसंद करते हैं।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!