मैसा के सेट से सामने आई मजेदार BTS फोटो, बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट

Edited By Updated: 29 Jun, 2026 03:21 PM

rashmika mandanna s signed bts photo from mysaa sparks buzz

साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल 'मैसा (Mysaa)' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। पैन इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल 'मैसा (Mysaa)' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। पैन इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इसे भारतीय सिनेमा की पहली महिला-केंद्रित पैन इंडिया एक्शन थ्रिलर के रूप में पेश किया जा रहा है। फिल्म में रश्मिका एक ऐसे दमदार अवतार में नजर आएंगी, जिसे उनके करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण और ट्रांसफॉर्मेटिव रोल माना जा रहा है।

सेट से शेयर हुई मजेदार BTS तस्वीर
फिल्म की शूटिंग के बीच मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प बिहाइंड द सीन्स (BTS) तस्वीर शेयर की है। फोटो में फिल्म के सिनेमैटोग्राफर की पीठ पर कीचड़ से बने हाथों के निशान दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि इन निशानों पर रश्मिका मंदाना के साइन भी नजर आ रहे हैं, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by UnFormula Films (@unformulafilms)

मेकर्स ने दिया एक्शन से जुड़ा बड़ा हिंट
इस तस्वीर को शेयर करते हुए मेकर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "The blood marks are on their way", यानी अब खून के निशान भी आने वाले हैं। इस कैप्शन से साफ संकेत मिलता है कि फिल्म में दमदार और हाई-ऑक्टेन एक्शन देखने को मिलेगा। उन्होंने आगे मजाक करते हुए लिखा कि इस खूबसूरत कलाकारी में थोड़ा-सा खून और अंबर पाउडर भी मिला देना चाहिए था, जिसे अगली बार जरूर शामिल करेंगे।

रश्मिका का नया अवतार देखने को बेताब फैंस
फिल्म की घोषणा के बाद से ही रश्मिका मंदाना के इस नए किरदार को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। मेकर्स समय-समय पर फिल्म से जुड़ी झलकियां साझा कर रहे हैं, जिससे फैंस की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। अब यह नई BTS तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

इमोशनल एक्शन थ्रिलर होगी 'मैसा'
अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले बनी 'मैसा' का निर्देशन रविंद्र पुल्ले कर रहे हैं। फिल्म की कहानी आदिवासी क्षेत्रों की पृष्ठभूमि पर आधारित एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है। मेकर्स का दावा है कि फिल्म में शानदार विजुअल्स, दमदार एक्शन, भावनात्मक कहानी और रश्मिका मंदाना का अब तक का सबसे यादगार प्रदर्शन देखने को मिलेगा। इसी वजह से यह फिल्म 2026 की सबसे चर्चित रिलीज़ में गिनी जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!