Edited By Prachi Sharma,Updated: 26 Jun, 2026 12:11 PM

Rhea Chakraborty : साल 2020 में अभिनेता Sushant Singh Rajput के निधन के बाद एक चर्चित बॉलीवुड एक्ट्रेस की जिंदगी पूरी तरह बदल गई। उस विवाद का असर उनके निजी के साथ-साथ प्रोफेशनल करियर पर भी पड़ा।
Rhea Chakraborty : साल 2020 में अभिनेता Sushant Singh Rajput के निधन के बाद एक चर्चित बॉलीवुड एक्ट्रेस की जिंदगी पूरी तरह बदल गई। उस विवाद का असर उनके निजी के साथ-साथ प्रोफेशनल करियर पर भी पड़ा। लम्बे समय तक उन्हें फिल्मों और दूसरे प्रोजेक्ट्स में काम नहीं मिला, जिससे उन्हें काफी कठिन दौर का सामना करना पड़ा। अब कई साल बाद एक्ट्रेस ने पहली बार खिलकर उस समय को याद किया है। उन्होंने बताया कि उस मुश्किल दौर में उनके पास आजीविका का कोई स्थायी साधन नहीं था और उन्हें समाज की आलोचनाओं के साथ-साथ करियर में आई रुकावटों का भी सामना करना पड़ा।
2020 के बाद काम के लिए तरस गई थी रिया
एक शो के दौरान रिया ने बताया कि 2020 में सुशांत सिंह के हादसे ने मेरी पूरी जिंदगी को बदल के रख दिया। इसका असर उनके करियर पर पड़ा। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में उन्हें काम मिलना बंद हो गया था और बहुत समय तक उन्हें काम पाने के लिए बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी के साथ रिया के भाई शौविक ने भी कहा कि उनका करियर भी इसके बाद लगभग खत्म हो गया था।
जेल जाने के बाद पूरा करियर हो गया तबाह
रिया के भाई शौविक ने बताया कि जिस समय उनको पुलिस पकड़ के ले गई थी उसी समय पुलिस उन्हें अरेस्ट कर के ले गई थी। शौविक ने बताया कि उस समय मेरे करियर का सबसे शानदार समय था क्योंकि उसी समय मुझे एमबीए में एडमिशन मिला था लेकिन सिर्फ एक गिरफ़्तारी ने मेरा करियर तबाह कर दिया।

रिया और शौविक ने शुरू किया खुद का बिजनेस
रिया ने बताया कि इस हादसे के बाद जब मुझे किसी जगह से काम नहीं मिल रहा था तो मैंने फैसला किया कि मैं खुद का काम शुरू करूंगी। इसके बाद उन्होंने अपना बिजनेस शुरू किया जिसका नाम रखा Chapter 2 .
परिवार के साथ बिजनेस शुरू करना होता है बहुत मुश्किल
रिया ने बताया कि परिवार के साथ बिजनेस शुरू करना बेहद मुश्किल होता है क्योंकि जब पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ आपस में टकराती हैं तो बहुत परेशानियां आती हैं। इस दौरान दोनों के बीच संतुलन बनाना बहुत मुश्किल होता है। घर की छोटी-छोटी नोकझोंक का असर ऑफिस के माहौल पर भी पड़ने लगता था। रिया ने यह भी साझा किया कि कई बार हालात ऐसे बन जाते थे कि शौविक घर छोड़ने तक की बात करने लगते थे। हालांकि, अब दोनों अलग-अलग घरों में रहते हैं, जिससे उनके निजी रिश्तों और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बेहतर संतुलन बन गया है ।
