‘मैं GAY हूं…’ Mouni Roy ने अपने ऊपर उठे सवालों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी Girlfriends बेस्ट हैं

Edited By Updated: 14 Jun, 2026 11:33 AM

mouni roy news

Mouni Roy : बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रोय पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। सूरज नांबियार से अलग होने के बाद उनकी पर्सनल लाइफ सोशल मीडिया और खबरों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Mouni Roy : बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रोय पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। सूरज नांबियार से अलग होने के बाद उनकी पर्सनल लाइफ सोशल मीडिया और खबरों में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस दौरान उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई तरह की अफवाहें भी सामने आई, जिनमें उनकी  सेक्सुएलिटी को लेकर भी सवाल उठाए गए। कुछ लोगो ने उनका नाम अभिनेत्री दिशा पाटनी के साथ भी जोड़ दिया। अब इन सब चर्चाओं पर मौनी ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब मौनी से पूछा गया कि आपने अपने बारे में अफवाह सुनी है तो उन्होंने हस्ते हुए कहा अच्छा, "कि मैं गे हूं।"  इस तरह मौनी ने सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर अपनी चुप्पी तोड़ी। 

इंटरव्यू में मौनी ने अपने तलाक के बाद के मुश्किल दौर के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि अगलाव के बाद उनकी जिंदगी आसान नहीं रही और उन्होंने कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस कठिन समय में उनके दोस्तों और परिवार ने उनका साथ दिया। मौनी ने कहा कि वह खुद को बेहद खुशकिस्मत मानती हैं कि उनके जीवन में ऐसे लोग हैं, जो हर परिस्थिति में उनके साथ मजबूती से खड़े रहते हैं। 

अभिनेत्री ने खास तौर पर अपनी महिला मित्रों की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी गर्लफ्रेंडस हमेशा उनके लिए सबसे बड़ा सहारा रही हैं। चाहे समय अच्छा रहा हो यह बुरा, उन्होंने हर मोड़ पर उनका साथ दिया है। मौनी के मुताबिक, जिंदगी में ऐसे मजबूत महिलाओं का होना जरुरी है, जो आपकी आगे बढ़ने और मुश्किल वक्त से उबरने की ताकत देती हैं। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!