Edited By Prachi Sharma,Updated: 09 Jun, 2026 03:24 PM

Suresh Wadkar On Madhuri Dixit : आज भी माधुरी दीक्षित का क्रेज उतना ही है जितना पहले था। अपने समय से लेकर आज तक माधुरी दीक्षित ने इंडस्ट्री को बहुत ही हिट फिल्में दी हैं। इसके अलावा माधुरी ने न सिर्फ दशकों के दिलों पर राज किया है बल्कि कई सितारों को...
Suresh Wadkar On Madhuri Dixit : आज भी माधुरी दीक्षित का क्रेज उतना ही है जितना पहले था। अपने समय से लेकर आज तक माधुरी दीक्षित ने इंडस्ट्री को बहुत ही हिट फिल्में दी हैं। इसके अलावा माधुरी ने न सिर्फ दशकों के दिलों पर राज किया है बल्कि कई सितारों को अपना दीवाना बनाया है। इसी में बॉलीवुड के जाने-माने गायक सुरेश वाडकर भी उनमें से एक हैं, जो माधुरी के बड़े प्रशंसकों में गिने जाते हैं। खबरों के मुताबिक सुरेश को एक समय पर शादी के लिए माधुरी दीक्षित का प्रपोजल भी मिला था लेकिन सुरेश ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। अब हाल ही में इस मामले पर सुरेश वाडकर ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और सारा सच बताया है।
दुबली-पतली लड़की कहकर माधुरी दीक्षित को किया था रिजेक्ट
खबरों और रिपोर्ट्स के अनुसार 80 के दशक में एक बार सुरेश को माधुरी दीक्षित का रिश्ता आया था लेकिन सुरेश ने सिर्फ यह कहकर माधुरी को रिजेक्ट कर दिया क्योंकि वे बहुत दुबली-पतली थीं। इसी को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान सुरेश ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी और उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि “हे भगवान, वो माधुरी वाली अफवाह! माधुरी तो मेरी इतनी अच्छी दोस्त हैं कि अगर कभी कुछ गलतफहमी फैली तो वो मेरे अंदर की सारी नेचुरल चीज़ें भी नोच लेगी।” उन्होंने आगे साफ किया कि वह इंडस्ट्री की बहुत अच्छी दोस्त हैं और उन्हें बहुत पसंद भी करते हैं।

अर्चना पूरन सिंह पर लगाया अफवाह उड़ाने का इल्जाम
इसी के साथ सुरेश ने बहुत ही मजाकिया अंदाज में अर्चना पूरन सिंह पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि यह शरारत पक्का अर्चना पूरन की है। आगे उन्होंने कहा की अर्चना बहुत अच्छी है और मेरी बहन जैसी हैं। हर इंटरव्यू के दौरान जब भी उनसे ये सवाल पूछा जाता है तो सुरेश हर बार ही अर्चना पूर्ण सिंह को इसका जिम्मेदार ठहराते हैं।
