यशराज फिल्म्स ने जारी किया ‘वॉर 2’ के बहुप्रतीक्षित डांस-ऑफ ‘जनाब ए  आली’ का टीजर

Updated: 07 Aug, 2025 03:08 PM

teaser of janaab e aali from war 2 has released

यशराज फिल्म्स ने आखिरकार अपने स्पाई यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ के सबसे चर्चित गाने ‘जनाब ए आली’ की पहली झलक जारी कर दी है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। यशराज फिल्म्स ने आखिरकार अपने स्पाई यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ के सबसे चर्चित गाने ‘जनाब ए आली’ की पहली झलक जारी कर दी है। यह है भारत के दो बेहतरीन डांसर-एक्टर्स – ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर – के बीच का वो डांस युद्ध, जिसका इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे थे।

इस ट्रैक को संगीतबद्ध किया है प्रीतम ने, गाया है सचेत टंडन और साज भट्ट ने, और इसके बोल लिखे हैं अमिताभ भट्टाचार्य ने। यह एक ऊर्जावान और जोशीला डांस एंथम है, जो दर्शकों के दिलों की धड़कनें तेज कर देगा।

आदित्य चोपड़ा जो भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स को अलग सोच के साथ पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं अब ‘वॉर 2’ के लिए ‘कजरा रे’ (बंटी और बबली) और ‘कमली’ (धूम 3) की स्मार्ट रिलीज़ स्ट्रैटेजी दोहरा रहे हैं।

उन्होंने निर्णय लिया है कि ‘जनाबे आली’ का पूरा गाना ऑनलाइन रिलीज़ नहीं किया जाएगा ताकि दर्शकों को बड़े पर्दे पर ऋतिक और एनटीआर को एक साथ डांस करते देखने का जादुई अनुभव उसी तरह मिले, जैसा इसे डिज़ाइन किया गया है।

यशराज फिल्म्स चाहती है कि लोग इस अनुभव के लिए थियेटर में आएं – ठीक वैसे ही जैसे पहले ‘कजरा रे’ और ‘कमली’ ने थियेटर में तहलका मचा दिया था।

फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और कियारा आडवाणी इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हैं। ‘वॉर 2’ 14 अगस्त, 2025 को हिंदी, तेलुगु और तमिल में सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।

गाने से जुड़ी जानकारी
संगीत: प्रीतम, कोरियोग्राफर: बॉस्को लेस्ली मार्टिस, इसका हिंदी वर्जन सचेत टंडन, साज भट्ट ने गाया है और गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य हैं। वहीं इसका तेलुगु वर्जन नकाश अज़ीज़, याजिन नज़ीर ने गाया है और गीतकार कृष्णा कांत हैं। तमिल वर्जन को नकाश अज़ीज़, याजिन नज़ीर ने गाया और मधन कार्की गीतकार हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!