कभी Criminal Psychologist बनना चाहती थीं Trisha Krishnan, आज किस्मत ने बना दिया साउथ की सुपरस्टार

Edited By Updated: 03 May, 2026 03:58 PM

trisha krishnan story

Trisha Krishnan : इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से कलाकार हैं जो कलाकार न बनकर किसी और फील्ड में अपना नाम कमाना चाहते थे लेकिन जरुरी नहीं की जैसा हम चाहे वैसा भी हो। आज-कल सुनने में आता है कभी कोई कॉमेडियन या एक्टर कोई इंजीनियर बनना चाहता था तो कोई...

 Trisha Krishnan : इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से कलाकार हैं जो कलाकार न बनकर किसी और फील्ड में अपना नाम कमाना चाहते थे लेकिन जरुरी नहीं की जैसा हम चाहे वैसा भी हो। आज-कल सुनने में आता है कभी कोई कॉमेडियन या एक्टर कोई इंजीनियर बनना चाहता था तो कोई स्पोर्ट्स में नाम कमाना चाहता था। आज हम आपको ऐसी ही साउथ की एक फेमस एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जो अपने टाइम पर एक्टर नहीं बल्कि एक Criminal Psychologist बनना चाहती थीं। अब यही कलाकार साउथ की सबसे फेमस एक्ट्रेस हैं। 

Trisha Krishnan story

 Trisha Krishnan बनना चाहती थीं Criminal Psychologist 
तृषा कृष्णन हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। एक इंटरव्यू के दौरान तृषा ने बताया की उनका बचपन से सपना था की वो क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनें। बता दें कि तृषा ने चेन्नई से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की और इसी के साथ ही उन्होंने मॉडलिंग भी करना शुरू कर दिया।इतना ही नहीं मॉडलिंग की स्टार्टिंग में ही तृषा ने 1999 में मिस मद्रास का खिताब अपना नाम कर लिया। इसके बाद इन्हे बहुत से विज्ञापनों में भी देखा गया। इसके बाद ही इनकी किस्मत फर्श से अर्श पर आ गई। मिस मद्रास का खिताब मिलने के बाद तृषा के सामने मूवीज की लाइन लग गई। 96', 'सामी', 'गिल्ली', 'विन्नैथांडी वरुवाया', 'अलायी', 'पूर्णामी', 'गट्स' और 'पोन्नियन सेलवन' जैसी फिल्मों में काम कर के इंडस्ट्री में अपना दबदबा बनाया। 

Trisha Krishnan story

बहुत जल्दी मिली सफलता 
इंडस्ट्री में ऊपर उठने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। किसी-किसी को अपना नाम कमाने के लिए सालों लग जाते हैं लेकिन फिर भी उन्हें इतनी खास सफलता नहीं मिलती। बहुत ही छोटे रोल से तृषा ने इंडस्ट्री में अपना कदम रखा था लेकिन उनकी एक्टिंग को देखकर हर कोई इम्प्रेस हो गया और इसके बाद लगातार उन्हें फिल्मों के ऑफर आने लगे। देखते ही देखते बहुत ही कम समय में उन्हें लोकप्रियता हासिल हो गई। उन्होंने बॉलीवुड में भी कदम रखा और Akshay Kumar के साथ फिल्म ‘खट्टा मीठा’ में नजर आईं।

Trisha Krishnan story

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!