Rajasthan ATS Arrests Woman: जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों से संपर्क रखने वाली महिला जयपुर से गिरफ्तार

Edited By Updated: 22 Jun, 2026 04:03 PM

woman linked to jaish e mohammed terrorists arrested in jaipur

राजस्थान पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) ने एक बड़े खुफिया इनपुट के आधार पर देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। एटीएस ने पाकिस्तान स्थित खूंखार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सदस्यों और हैंडलर्स के साथ लगातार संपर्क में रहने के...

Rajasthan ATS Action : राजस्थान पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) ने एक बड़े खुफिया इनपुट के आधार पर देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। एटीएस ने पाकिस्तान स्थित खूंखार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सदस्यों और हैंडलर्स के साथ लगातार संपर्क में रहने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी पूछताछ में महिला के फोन से कई चौंकाने वाले और देश की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले सबूत बरामद हुए हैं।

एटीएस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान बबीता धाकड़ उर्फ खदीजा के रूप में हुई है। मूल रूप से गंगापुर की रहने वाली महिला वर्तमान में जयपुर में रह रही थी। खुफिया जानकारी मिलने के बाद रविवार को उसे हिरासत में लिया गया। अधिकारियों के अनुसार पूछताछ के दौरान उसकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। प्रारंभिक जांच में उसके मोबाइल फोन से दो सिम कार्ड और एक फेसबुक अकाउंट मिला जिसमें आपत्तिजनक सामग्री और विदेशी प्रोफाइल से जुड़े लिंक पाए गए। 

यह भी पढ़ें: Online Banking Transaction Limits: एक दिन में कितना पैसा कर सकते हैं ट्रांसफर? जानें क्या है असली लिमिट

महिला की फ्रेंड लिस्ट में कई प्रोफाइल ऐसे थे जिनमें जैश-ए-मोहम्मद और अन्य उग्रवादी संगठनों से संबंधित झंडे और हथियारबंद आतंकियों जैसी तस्वीरें थीं। पुलिस ने बताया कि उसके वाट्सऐप पर कई पाकिस्तानी नंबरों और विदेशी संपर्कों से बातचीत के प्रमाण मिले हैं। 

यह भी पढ़ें: Mall Lift Stuck: मॉल की लिफ्ट में 35 मिनट तक फंसे रहे 13 लोग, बिजली कटने से मची चीख-पुकार, घबराहट में...

सूत्रों के अनुसार महिला ने खुलासा किया कि पाकिस्तान स्थित एक मौलवी ने फोन पर उसका धर्म परिवर्तन कराया था और उसे पाकिस्तान बुलाए जाने की योजना थी। इन तथ्यों के आधार पर एटीएस ने उसे गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया। उसे अदालत में पेश किया गया जहां उसे 27 जून तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया गया। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!