'है जवानी तो इश्क होना है' टीजर रिलीज, Varun-Mrunal-Pooja की केमिस्ट्री ने दिलों में जगाई पुरानी मोहब्बत

Edited By Updated: 14 Apr, 2026 02:59 PM

varun dhawan new movie

Mumbai : Varun Dhawan और David Dhawan की अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का टीजर यानी फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म में वरुण के साथ Mrunal Thakur और Pooja Hegde नजर आने वाली हैं। खास बात यह है कि इस टीजर में AI का दिलचस्प और क्रिएटिव...

Mumbai : Varun Dhawan और David Dhawan की अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का टीजर यानी फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म में वरुण के साथ Mrunal Thakur और Pooja Hegde नजर आने वाली हैं। खास बात यह है कि इस टीजर में AI का दिलचस्प और क्रिएटिव इस्तेमाल देखने को मिला है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

Hai Jawani To Ishq Hona Hai

करीब 1 मिनट 7 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत दो छोटे बच्चों से होती है, जो आपस में बातचीत करते नजर आते हैं। पहले वे अपनी-अपनी मां के नाम बताते हैं, लेकिन जैसे ही पिता का नाम सामने आता है, दोनों एक ही नाम बताते हैं। इसके बाद उन्हें यह भी पता चलता है कि उनका जन्मदिन भी एक ही है। यहीं से दोनों बच्चों को शक होता है कि कहीं उनके पिता एक ही व्यक्ति तो नहीं हैं।

इस मजेदार ट्विस्ट के साथ टीजर में वरुण धवन की Pooja Hegde और Mrunal Thakur के साथ रोमांटिक और फुल-ऑन मस्ती भरे सीन भी देखने को मिलते हैं। फिल्म का टोन हल्का-फुल्का, एंटरटेनिंग और मसाला से भरपूर नजर आ रहा है, जो डेविड धवन की फिल्मों की खास पहचान रही है।

Hai Jawani To Ishq Hona Hai

टीजर सामने आते ही दर्शकों ने फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। कई लोगों का मानना है कि यह फिल्म पुराने जमाने की कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का अहसास कराएगी। वहीं कुछ यूजर्स ने बच्चों के सीन को काफी मजेदार बताया और कहा कि इतनी छोटी उम्र में ही उन्होंने बड़ा राज पकड़ लिया।

कुल मिलाकर, फर्स्ट लुक ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर अच्छी-खासी उत्सुकता पैदा कर दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म रिलीज के बाद दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।

Hai Jawani To Ishq Hona Hai

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!