Edited By ,Updated: 03 Jun, 2015 09:38 AM

उपमंडल सलूणी के दायरे में आने वाले किलोड़ में आसमानी बिजली गिरने से एक गाय की मौत हो गई है और एक महिला व कुत्ता घायल हुआ है।
सलूणी: उपमंडल सलूणी के दायरे में आने वाले किलोड़ में आसमानी बिजली गिरने से एक गाय की मौत हो गई है और एक महिला व कुत्ता घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार विकास खंड सलूणी के गांव किलोकी भोजो देवी पत्नी विशनदत्त अपने मवेशियों को चराने जंगल में गई थी कि करीब 2 बजे आसमानी बिजली गिरने से महिला, गाय व एक कुत्ता उसकी चपेट में आ गए। गाय ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि महिला व कुत्ता बेहोश हो गए।
थोड़ी देर बाद सपना कुमारी पुत्री धनवीर ने महिला को देखा तो उसने परिजनों व गांववासियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही गांववासी मौके पर पहुंचे और घायल महिला को उपचार के लिए सलूणी ले गए। प्रशासन को सूचना मिलते ही क्षेत्र के कानूनगो नजीर मुहम्मद ने घटनास्थल का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से घायल महिला के परिजनों को 5 हजार रुपए की राहत राशि दे दी गई है।