Edited By Surinder Kumar,Updated: 03 May, 2022 05:14 PM
देहरा के विधायक होशियार सिंह ने साढ़े 4 साल भाजपा सरकार का भरपूर फायदा उठाया है और अब उसी सरकार और उसके नेताओं को बेवजह आंखें दिखाने में लगे हुए हैं।
ऊना, (सुरेन्द्र): देहरा के विधायक होशियार सिंह ने साढ़े 4 साल भाजपा सरकार का भरपूर फायदा उठाया है और अब उसी सरकार और उसके नेताओं को बेवजह आंखें दिखाने में लगे हुए हैं। यह बात ऊना में पत्रकारवार्ता करते हुए कैबिनेट मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कही। उन्होंने कहा कि सियार कभी सिंह नहीं होते और सिंह की अपनी एक आदत होती है। होशियार ङ्क्षसह कभी किसी पर छींटाकसी करते हैं तो कभी किसी पर। ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग विधायक होशियार सिंह की ओर से किया जाता है जोकि चुने हुए जनप्रतिनिधि के लिए शोभा नहीं देती। कंवर ने कहा कि विधायक होशियार सिंह की शिकायतें विभागों के अधिकारियों द्वारा मिलती जा रही हैं कि वह उनके साथ कैसा अभद्र व्यवहार करते हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। इसका मामला मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा।
कांग्रेस में बदलाव के सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब में भी कांग्रेस ने यही फार्मूला अपनाया था और अब परिणाम सबके सामने है। ऐसे ही परिणाम हिमाचल में भी कांग्रेस को देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक तो यह ही स्पष्ट नहीं है कि आखिर कांग्रेस की सरदारी मिली किसको है। सभी अपनी-अपनी सरदारी लेकर अपने-अपने रोड़ शो करते हुए अपने स्वागत करवाने में लगे हुए हैं और स्वयं को सबसे बड़ा लीडऱ दर्शाने में लगे हैं। कंवर ने कहा कि अब कांग्रेसी नेताओं में होड़ इस बात की है कि सबसे पहले कार्यालय पहुंचकर पदभार कौन ग्रहण करेगा। बदलाव का फार्मूला इसलिए अपनाया गया है कि कांग्रेस के नेता पार्टी छोडक़र यहां वहां न भाग जाएं।