अमेरिका में लेक तेहो के निकट विमान क्रैश, सवार सभी लोगों की मौत

Edited By Updated: 29 Jul, 2021 10:14 AM

6 dead in plane crash near lake tahoe in us

अमेरिका के लेक तोहे इलाके में एक गोल्फ कोर्स के निकट दो इंजन वाले विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण 6 लोगों की मौत हो गई। नेवादा काउंटी ...

न्यूयार्कः अमेरिका के लेक तोहे इलाके में एक गोल्फ कोर्स के निकट दो इंजन वाले विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण 6 लोगों की मौत हो गई। नेवादा काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने बताया कि बम्बार्डियर सीएल 600 विमान नेवादा के साथ लगती नदर्न कैलिफोर्निया की सीमा के निकट ट्रकी में पोंडेसोरा गोल्फ कोर्स के पास घने वन क्षेत्र में सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई।

 

प्राधिकारियों ने शुरुआत में बताया था कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। इस दौरान जमीन पर मौजूद कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। संघीय विमानन प्रशासन ने बताया कि चालक विमान को ट्रकी-तोहे हवाईअड्डे पर उतारने की कोशिश कर रहा था, लेकिन विमान रनवे से कई ब्लॉक आगे चला गया और इसमें आग लग गई।

 

आग को तुरंत बुझा दिया गया। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने बुधवार को कहा कि उसके दो जांचकर्ता दुर्घटना की जांच कर रहे हैं। उसने बताया कि कि विमान ने इडाहो के काउर डी अलेने से उड़ान भरी थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!