इस लड़के को ज्यादा हैंडसम होने की मिली सजा ! (pics)

Edited By Updated: 04 Dec, 2016 04:08 PM

a boy sentence to be more handsome

दुबई बेस्ड मॉडल एक्टर, फैशन फोटोग्राफर और राइटर उमर बोरकान अल गाला हाल ही में worldstopmost.com द्धारा जारी की गई हैंडसम पुरुषों की लिस्ट में छठे नंबर पर रहे...

दुबईः दुबई बेस्ड मॉडल एक्टर, फैशन फोटोग्राफर और राइटर उमर बोरकान अल गाला हाल ही में worldstopmost.com द्धारा जारी की गई हैंडसम पुरुषों की लिस्ट में छठे नंबर पर रहे। उमर की गिनती दुनिया के सबसे पॉपुलर इंटरनैट सेंसेशन के तौर पर की जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'ज्यादा हैंडसम' होने की वजह से उमर का सऊदी अरब से देश निकाला हो गया था।  29 साल के उमर मिडल ईस्ट के देशों में काफी फेमस हैं।

हिलाएं उनकी डाय-हार्ड फैन हैं। एक इंटरव्यू में उमर ने बताया था कि उन्हें किसी फीमेल फैन ने बर्थडे पर मर्सिडीज G55 (कीमत लगभग 1.3 करोड़) कार गिफ्ट की थी। उमर न ही उनका नाम जानते थे और न ही कभी उनसे मिले थे। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में उमर एक बार धार्मिक कार्यक्रम अटेंड करने गए थे। तभी ज्यादा हैंडसम होने की वजह से उन्हें देश छोड़ने के आदेश दिए गया।

 लोकल मीडिया के अनुसार, उमर सऊदी अरब के हिसाब से बेहद ज्यादा सैक्सी थे, इसलिए उनका देश निकाला हुआ। इस घटना के बाद वे फैमिली के साथ वैंकूवर (कनाडा) शिफ्ट हो गए। इस विवाद ने उन्हें और भी ज्यादा पॉपुलर बनाया। उमर के सोशल मीडिया पर करोड़ों फैन्स हैं। फेसबुक पर उनके लगभग अढाई करोड़, ट्विटर पर 80 हजार और इंस्टाग्राम पर 85 हजार फॉलोवर्स हैं। पॉपुलैरिटी के बल पर उमर शॉर्ट फिल्म '51' में रोल पा चुके हैं। उमर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रैंड यास्मीन ओवेदा ने निकाह किया। इसी साल नवंबर महीने में जोड़ी के बेटे तेयाब का जन्म हुआ है। सोशल मीडिया पर उमर पत्नी यास्मीन और बेटे के साथ कई फोटोज शेयर कर चुके हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!