अफगानी लड़की का करारा जवाब- अल्लाह ने महिलाओं को भी समान अधिकार दिए है..तो, तालिबान कौन है

Edited By Anu Malhotra,Updated: 24 Sep, 2021 05:46 PM

afghan girl viral video  bilal sarwary

जब से तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया है तब से वहां की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। हाल ही में तालिबान सरकार ने अधिकारियों से मदरसों, निजी और सार्वजनिक स्कूलों और देश के अन्य शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने के लिए कहा था। हालांकि, लड़कियां...

अफगानिस्तान- जब से तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया है तब से वहां की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। हाल ही में तालिबान सरकार ने अधिकारियों से मदरसों, निजी और सार्वजनिक स्कूलों और देश के अन्य शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने के लिए कहा था। हालांकि, लड़कियां अभी भी स्कूल नहीं जा सकती। 

सामने आया अफगानी लड़की का वीडियो 
तालिबान सरकार ने अपने बयान में कहा है कि सभी शिक्षकों और पुरुष छात्रों को स्कूल जाना चाहिए।  हालांकि, छात्रों की कई तस्वीरें और वीडियो जिनमें लड़के और लड़कियां, छात्राओं को पढ़ने की अनुमति देने की मांग कर रहे हैं सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसे ही एक लड़की का वीडियो सामने आया है जिसमें वह महिलाओं की शिक्षा को लेकर बड़ी ही बेबाकी से अपनी बात रख रही हैं। 

वीडियो को अफगान पत्रकार बिलाल सरवरी ने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है कि मैं स्कूल जाना चाहती हूं। अफगान लड़की की ओर से शक्तिशाली संदेश।

अल्लाह ने महिलाओं को भी समान अधिकार दिए है...तो, तालिबान कौन है?
वहीं वायरल हुए इस वीडियो में लड़की ने कहा है कि यह हमारे देश के विकास के लिए कुछ करने का अवसर है। अल्लाह ने यह अवसर दिया है और महिलाओं को समान अधिकार है तो, तालिबान कौन है जो यह अवसर और अधिकार हमसे लेता है?

आज की लड़कियां कल की मां हैं, मैं सिर्फ खाने, सोने और घर पर रहने के लिए पैदा नहीं हुई हूं
लड़की ने आगे कहा कि आज की लड़कियां कल की मां हैं। अगर उनके पास शिक्षा नहीं है, तो वे अपने बच्चों को शिष्टाचार कैसे सिखाएंगी? मैं नई पीढ़ी से हूं। मैं सिर्फ खाने, सोने और घर पर रहने के लिए पैदा नहीं हुई हूं। मैं चाहती हूं स्कूल जाऊं। मैं अपने देश के विकास के लिए कुछ करना चाहती हूं।'

किसी लड़की को शिक्षा नहीं मिलती तो हमारी अगली पीढ़ी कैसे संस्कारी होगी
इतना ही नहीं लड़की ने आगे कहा कि क्या आप सोच सकते हैं कि बिना शिक्षा के हमारा देश कैसे विकसित होगा? अगर मुझे शिक्षा नहीं मिलती है, अगर अफगानिस्तान में किसी लड़की को शिक्षा नहीं मिलती है, तो हमारी अगली पीढ़ी कैसे संस्कारी होगी? अगर हमारे पास शिक्षा नहीं है, तो इस दुनिया में हमारा कोई मूल्य नहीं होगा। 
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!