अमेरिका के साउथ कैरोलिना में फिर हुई फायरिंग, 4 लोगों की मौत; 20 अन्य घायल

Edited By Updated: 13 Oct, 2025 05:35 AM

another shooting in south carolina usa left four dead and 20 others injured

अमेरिका के साउथ कैरोलिना प्रांत के एक द्वीप पर भीड़भाड़ वाले एक बार में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम 20 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी रविवार तड़के सेंट हेलेना द्वीप स्थित विलीज...

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका के साउथ कैरोलिना प्रांत के एक द्वीप पर भीड़भाड़ वाले एक बार में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम 20 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी रविवार तड़के सेंट हेलेना द्वीप स्थित विलीज बार एंड ग्रिल में हुई। 

उन्होंने बताया कि जब शेरिफ के सहायक घटनास्थल पर पहुंचे, तो वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और उन्होंने पाया कि कई लोग गोली लगने से घायल हैं। ब्यूफोर्ट काउंटी शेरिफ कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक बयान में कहा, ‘‘कई लोग गोलियों से बचने के लिए आस-पास के प्रतिष्ठान और संपत्तियों की ओर भागे।'' 

बयान में कहा गया, ‘‘यह सभी के लिए एक दुखद घटना है। हम इस घटना की जांच जारी रखते हुए आपसे धैर्य रखने का अनुरोध करते हैं। हमारी संवेदनाएं सभी पीड़ितों और उनके प्रियजनों के साथ हैं।'' घटनास्थल पर चार लोग मृत पाए गए और कम से कम 20 अन्य घायल हैं। घायलों में से चार की हालत गंभीर है और उन्हें क्षेत्रीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों की पहचान उजागर नहीं की गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!