इस देश के प्रवासियों को पसंद नहीं करते ट्रंप, बोले-" तुरंत छोड़ो अमेरिका और जाओ पहले अपना वतन सुधारो”

Edited By Updated: 03 Dec, 2025 12:46 PM

self deport now  ice issues warning as donald trump cracks down on somalis

राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका में रहने वाले सोमाली प्रवासियों को “अयोग्य” बताते हुए कहा कि वे सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर निर्भर हैं और कोई योगदान नहीं करते। वाशिंगटन गोलीकांड के बाद ट्रंप ने प्रवासी विरोधी रुख और कड़ा किया। उन्होंने कहा कि सोमालियाई...

Washington: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह देश में रह रहे सोमालियाई प्रवासियों को पसंद नहीं करते। ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि युद्धग्रस्त पूर्वी अफ्रीकी देश सोमालिया के लोग अमेरिकी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर बहुत ज्यादा निर्भर हैं जबकि इसके बदले में अमेरिका को शायद ही कुछ मिलता हो। ट्रंप अमेरिका में रह रहे सोमाली प्रवासी समुदाय पर लगातार निशाना साध रहे हैं। नब्बे के दशक से सोमालिया के लोग शरणार्थियों के रूप में मिनेसोटा और अन्य राज्यों में आते रहे हैं।

 ये भी पढ़ेंः- पुतिन का Shocking बयान- यूक्रेन को धोखा दे रहा यूरोप ! जानबूझ कर शांति प्रयासों में लगा रहा अड़ंगा

ट्रंप ने अमेरिकी नागरिक बन चुके सोमालियाई लोगों और गैर-नागरिकों दोनों के लिए यह बात कही। कुछ दिन पहले ट्रंप ने कहा था कि वाशिंगटन में नेशनल गार्ड के दो जवानों पर गोलीबारी के बाद वह सभी विदेशियों को अमेरिका में शरण दिए जाने पर रोक लगा रहे हैं। पिछले सप्ताह हुई घटना का संदिग्ध मूल रूप से अफगानिस्तान का रहने वाला था, लेकिन ट्रंप ने इस घटना के आधार पर सोमालिया समेत विभिन्न देशों से आए आप्रवासियों पर भी सवाल खड़े कर दिए।

 ये भी पढ़ेंः-अब रूबियो ने अलापा ट्रंप वाला राग: बोले-Trump ने मुश्किल विवाद सुलझाए, भारत-पाकिस्तान शांति समझौते का श्रेय तो मिलना चाहिए     
 

ट्रंप ने मंत्रिमंडल बैठक के अंत में पत्रकारों से कहा, ‘‘वे कोई योगदान नहीं करते। मैं उन्हें अपने देश में नहीं चाहता। उनका देश किसी भी लिहाज से अच्छा नहीं है। उनका देश बेकार है और हम उन्हें अपने देश में नहीं चाहते।'' ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में रहने वाले सोमालियाई लोगों को ‘‘वापस वहीं जाना चाहिए, जहां से वे आए हैं, और उसे (सोमालिया को) ठीक करना चाहिए।''  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!