नहीं देखी होंगी हज यात्रा दौरान मक्का मदीना की एेसी खूबसूरत तस्वीरें

Edited By Updated: 25 Jun, 2017 04:45 PM

beautiful photos of makka and madina

सऊदी अरब के मक्का शहर में स्थित मुख्य मस्जिद पर शनिवार को हुए हमले की कोशिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया...

रियादः मक्का और मदीना सऊदी अरब की हेजिरा डिस्ट्रिक्ट के हाइटेक शहरों में से हैं। मक्का शहर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म स्थान है और इसे इस्लाम के पवित्र शहर के तौर पर जाना जाता है। यहां से जियारत के बाद हजयात्री मदीना शहर जाते हैं। 

PunjabKesari

मक्का मस्जिद अल हरम, बैथ उल्लाह, सफा और मारवा जैसी पवित्र मस्जिदों के लिए मशहूर है। यहां मौजूद मस्जिद अल हरम दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद है। इसे ग्रैंड मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा जबल अल-नूर में मौजूद गुफा और आबे जमजम भी काफी मशहूर हैं। आबे जमजम के पानी को बहुत पवित्र माना जाता है। 
PunjabKesari
हाल ही में यहां 1,972 फीट लंबे अबराज अल बैत टावर्स बने हैं, जिसमें बड़ी सी घड़ी लगी है। इसे मक्का टावर के नाम से जानते हैं। मदीना वो जगह है, जहां पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब ने अपनी जिन्दगी के आखिरी दिन बिताए थे।
PunjabKesari

मक्का के बाद मदीना दूसरा सबसे पवित्र इस्लामिक शहर है। मस्जिद अन-नबावी, कुबा मस्जिद और मस्जिद अल-किबलातेन यहां की तीन प्रमुख मस्जिदें हैं।
PunjabKesari
मक्का और मदीना में सभी गैर-मुस्लिमों की एंट्री प्रतिबंधित है। उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब के मक्का शहर में स्थित मुख्य मस्जिद पर शनिवार को हुए हमले की कोशिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। इस दौरान एक हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। हमले में 6 लोग घायल  हो गए थे ।

PunjabKesari


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!