Edited By Rohini Oberoi,Updated: 28 Sep, 2025 09:58 AM

अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना राज्य में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जहां नाव से आए हमलावरों ने एक लोकप्रिय रेस्टोरेंट पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घातक हमले में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हुए हैं।
इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना राज्य में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जहां नाव से आए हमलावरों ने एक लोकप्रिय रेस्टोरेंट पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घातक हमले में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हुए हैं।
क्या और कहां हुई घटना?
गोलीबारी की यह घटना शनिवार रात (स्थानीय समयानुसार) लगभग 9:30 बजे हुई। विलमिंगटन से लगभग 20 मील दक्षिण में स्थित साउथपोर्ट यॉट बेसिन क्षेत्र में 'अमेरिकन फिश कंपनी' नामक एक लोकप्रिय पब और रेस्टोरेंट को निशाना बनाया गया।
हमले का तरीका: सिटी मैनेजर नोआ साल्डो ने पुष्टि की कि एक नाव रेस्टोरेंट के पास रुकी और उसमें सवार हमलावरों ने भीड़ पर गोलीबारी शुरू कर दी। हमलावर गोलीबारी करने के बाद तेजी से नाव लेकर फरार हो गए।
मृत्यु और घायल होने की संख्या
पुलिस के अनुसार इस हमले में कुल सात लोगों को गोली लगी। गोली लगने वाले तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य पीड़ितों को तुरंत स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया। फिलहाल अधिकारियों ने अभी तक उनकी स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है।
वहीं सिटी मैनेजर ने आशंका जताई है कि घायलों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है लेकिन हमले के पीछे का मकसद और हमलावरों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।