बौद्ध उत्सव की खुशियां मातम में बदलींः नशे में धुत्त चालक ने भीड़ पर चढ़ाया वाहन, 6 की मौत व 13 घायल

Edited By Updated: 01 Jun, 2026 03:14 PM

drunk driver kills six at sri lanka soup kitchen

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के उपनगर मीगोडा में वेसाक पर्व के दौरान एक कथित रूप से नशे में धुत पिकअप चालक ने लोगों की भीड़ में वाहन घुसा दिया। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हुए हैं। आरोपी चालक को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

International Desk: श्रीलंका की राजधानी के बाहरी इलाके में कथित तौर पर नशे में धुत एक पिकअप वाहन चालक ने बौद्ध पर्व वेसाक मना रहे लोगों को टक्कर मार दी जिससे कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह हादसा रविवार रात कोलंबो के उपनगर मीगोडा में उस समय हुआ, जब वाहन वार्षिक वेसाक समारोह के तहत सड़क के किनारे लगीं खाने की दुकानों पर इंतजार कर रहे लोगों के बीच जा घुसा। पुलिस ने बताया कि हादसे में 35 से 38 वर्ष की आयु के तीन पुरुषों और 15 से 56 वर्ष की आयु की तीन महिलाओं की मौत हो गई।

 

पुलिस के अनुसार, एक शिशु समेत 13 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि 42 वर्षीय चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया था लेकिन उसे बाद में घटनास्थल से कई मील दूर गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसने शराब पी रखी थी और वाहन चलाते समय वह नशे में था। वेसाक बौद्ध अनुयायियों का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व है। यह भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण की स्मृति में मनाया जाता है। यह हर साल मई में पहली पूर्णिमा को मनाया जाता है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!