Honduras Violence: 6 पुलिसकर्मियों समेत 25 लोगों की मौत, बागान में मजदूरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Edited By Updated: 22 May, 2026 08:31 AM

honduras shooting honduras violence police attack honduras trujillo shooting

Honduras Violence: होंडुरास के तटीय इलाके में वीरवार को बंदूकधारियों के दो हमलों में 6 पुलिस अधिकारियों सहित कम से कम 25 लोग मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लोक अभियोजक कार्यालय के प्रवक्ता यूरी मोरा के अनुसार, पहली घटना उत्तरी होंडुरास के...

Honduras Violence: होंडुरास के तटीय इलाके में वीरवार को बंदूकधारियों के दो हमलों में 6 पुलिस अधिकारियों सहित कम से कम 25 लोग मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लोक अभियोजक कार्यालय के प्रवक्ता यूरी मोरा के अनुसार, पहली घटना उत्तरी होंडुरास के ट्रूजिलो नगर पालिका में एक बागान में हुई जहां कम से कम 19 श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। संसाधनों से समृद्ध यह क्षेत्र दशकों से कृषि संघर्ष का केंद्र रहा है। 

अंतर-अमेरिकी मानवाधिकार आयोग ने पहले भी इस क्षेत्र के कुछ कार्यकर्ताओं के लिए एहतियाती उपाय सुझाए थे जिन्हें पर्यावरण और भूमि अधिकारों की रक्षा को लेकर अपने कार्यों के कारण धमकियों का सामना करना पड़ा था। दूसरी घटना ग्वाटेमाला सीमा के पास कॉर्टेस विभाग के ओमोआ नगर पालिका में हुई जहां हमलावरों ने पुलिस पर गोलीबारी की। 

इस घटना में एक वरिष्ठ अधिकारी सहित छह पुलिसकर्मी मारे गए। पुलिस ने बताया कि पुलिसकर्मी गिरोह-विरोधी अभियान पर तैनात थे और हमलावरों ने राजधानी तेगुसिगल्पा से ओमोआ जाते समय उन पर हमला किया गया। होंडुरास की राष्ट्रीय पुलिस के प्रवक्ता एडगार्डो बाराहोना ने बृहस्पतिवार को बताया कि ट्रूजिलो में मृतकों की संख्या बता पाना जटिल है क्योंकि मृतकों के परिजनों ने अपने प्रियजनों के शवों को घटनास्थल से हटा लिया है। उन्होंने कहा कि जांच अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। सुरक्षा मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय पुलिस और सशस्त्र बल हमले वाले क्षेत्रों में कार्रवाई करेंगे और जांच के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों और अभियोजकों की टीम गठित की जाएंगी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!