चीन, ईरान और यूएई में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

Edited By Updated: 02 Jul, 2022 06:24 AM

earthquake tremors felt in china iran and uae

चीन के झिंजियांग में शनिवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.3 रही। फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इसकी जानकारी नेशनल सेंटर

इंटरनेशनल डेस्कः चीन के झिंजियांग में शनिवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.3 रही। फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इसकी जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने दी है। 

वहीं दक्षिणी ईरान में शनिवार तड़के करीब 3 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां इसकी तीव्रता 6.0 रही। इसकी जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने दी है। शुरुआती मिली जानकारी यहां आए भूकंप में तीन लोगों की मौत की खबर है। भूकंप के बाद लोगों में दहशत फैल गई है। भूकंप के झटके संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), बहरीन और कतर में भी महसूस किए गए। 

बता दें इससे पहले इस साल जून में अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता के भूकंप के बाद कम से कम 1000 लोग मारे गए थे और 1500 से अधिक घायल हो गए थे। उस भूकंप का केंद्र कथित तौर पर खोस्त शहर से 44 किमी दूर स्थित था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!