डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए फिर जताई दावेदारी, कहा- ऐसे काम किए हैं, जो किसी और ने कभी नहीं किए

Edited By Updated: 08 Oct, 2026 09:16 AM

donald trump has once again staked a claim for the nobel peace award

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए एक बार फिर अपनी दावेदारी जताते हुए कहा कि उन्होंने आठ युद्धों का निपटारा कराया है और 'ऐसे काम किए हैं, जो किसी और ने कभी नहीं किए।' ट्रंप ने बुधवार दोपहर ओवल ऑफिस में यह टिप्पणी की।...

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए एक बार फिर अपनी दावेदारी जताते हुए कहा कि उन्होंने आठ युद्धों का निपटारा कराया है और 'ऐसे काम किए हैं, जो किसी और ने कभी नहीं किए।' ट्रंप ने बुधवार दोपहर ओवल ऑफिस में यह टिप्पणी की। नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को नॉर्वे की नोबेल समिति द्वारा की जानी है। 

ट्रंप ने यहां पत्रकारों से कहा, 'मैंने ऐसे काम किए हैं, जो किसी और ने कभी नहीं किए। मैं अपनी बड़ाई नहीं कर रहा हूं, मैं सिर्फ आपको तथ्य बता रहा हूं। शायद किसी राष्ट्रपति ने कभी कोई युद्ध नहीं सुलझाया। मैंने आठ युद्धों का निपटारा कराया है।' अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें सम्मानित नहीं करना नोबेल समिति के लिए बड़ी बदनामी की बात होगी। ट्रंप ने कहा, 'उनकी ऐसी छवि रही है कि वे शायद मेरे जैसे लोगों को यह पुरस्कार नहीं देते। लेकिन मुझे यह मिले या न मिले, मैंने इससे कहीं अधिक किया है। और मुझे लगता है कि अगर उन्होंने मुझे सम्मानित नहीं किया तो यह उनके लिए बड़ी बदनामी की बात होगी। मैं यह बात तिरस्कार के भाव से नहीं कह रहा हूं, बल्कि यह कह रहा हूं कि मैंने आठ युद्ध रुकवाए हैं तथा किसी और ने कभी ऐसा नहीं किया है।' 

उन्होंने अमेरिका-ईरान युद्ध के संदर्भ में कहा कि शांति स्थापित करने के उनके प्रयास जारी हैं और संकेत दिया कि वह एक और युद्ध के निपटारे की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि वह पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से अधिक इस पुरस्कार के हकदार हैं। उन्होंने ओबामा पर आरोप लगाया कि उन्हें खुद नहीं पता कि 2009 में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार क्यों मिला था। ट्रंप ने पिछले साल नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाली वेनेजुएला की मारिया कोरीना मचाडो का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मचाडो ने ओवल ऑफिस में अपना पुरस्कार उन्हें सौंप दिया था। 

ट्रंप ने कहा, 'पिछली बार उन्होंने यह पुरस्कार एक ऐसी युवा महिला को दिया, जो बहुत शानदार व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि वह इसकी हकदार नहीं थीं, बल्कि मैं इसका हकदार था और उन्होंने यह मुझे दे दिया।' उन्होंने कहा, 'इसे अप्रत्यक्ष रूप से प्राप्त करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात थी। पिछली बार पुरस्कार पाने वाली महिला ने कहा था कि इतिहास में कोई भी व्यक्ति राष्ट्रपति ट्रंप से ज्यादा इसका हकदार नहीं है।' ट्रंप ने दोहराया कि पिछले एक वर्ष में उन्होंने आठ युद्धों का निपटारा कराया है सभी बंधकों की वापसी सुनिश्चित की और कुछ देशों के खिलाफ शुल्क लगाने की धमकी देकर कई युद्धों को शुरू होने से रोका। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!