इक्वाडोर में कैदियों की झड़पों में मारे गए 116 लोग, जेलों में आपातकाल घोषित

Edited By Updated: 30 Sep, 2021 01:23 PM

ecuador declares prison emergency after 116 killed in riot

इक्वाडोर के राष्ट्रपति ने एक जेल में दो गिरोहों के बीच झड़प में कम से कम 116 लोगों के मारे जाने और 80 अन्य के घायल होने के बाद जेलों में आपात स्थिति ...

लंदनः  इक्वाडोर के राष्ट्रपति ने एक जेल में दो गिरोहों के बीच झड़प में कम से कम 116 लोगों के मारे जाने और 80 अन्य के घायल होने के बाद जेलों में आपात स्थिति की घोषणा कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि देश में जेल में खूनखराबे की अब तक की यह सबसे वीभत्स घटना है। अधिकारियों ने बताया कि हिंसा में मारे गए कम से कम पांच लोगों के सिर धड़ से अलग मिले। राष्ट्रपति गुलेर्मो लासो ने बुधवार को आपात स्थिति की घोषणा की, जिससे सरकार को जेलों के भीतर पुलिस तथा सैनिकों को तैनात करने का अधिकार मिल जाएगा।

 

ग्वायाक्विल में लिटोरल जेल में खूनखराबे के एक दिन बाद यह आदेश आया है। अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े गिरोहों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। लासो ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जेल में जो भी हुआ वह ‘‘बुरा और दुखद'' है। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस बारे में स्पष्ट रूप से नहीं कह सकते हैं कि प्राधिकारियों ने जेल पर नियंत्रण फिर से हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह खेदजनक है कि जेल आपराधिक गिरोहों के वर्चस्व की लड़ाई का मैदान बन गयी हैं।'' उन्होंने कह कि वह लिटोरल जेल में सामान्य स्थिति बहाल करने और हिंसा को अन्य जेलों तक फैलने से रोकने के लिए ‘‘दृढ़ता'' से काम करेंगे। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!